Thursday, May 28, 2026
HomeएजुकेशनCBSE Board Exam 2026: LOC जमा करने के लिए फिर खुला पोर्टल,...

CBSE Board Exam 2026: LOC जमा करने के लिए फिर खुला पोर्टल, जानें लास्ट डेट


Image Source : PTI (FILE)
सांकेतिक फोटो

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा करने का पोर्टल फिर से खोल दिया है। ऐसे में जो इससे जो प्रारंभिक पंजीकरण की समय सीमा से चूक गए थे वे अब पंजीकर कर सकते हैं। चालान के माध्यम से विलंब शुल्क के साथ आवेदन 8 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे, जबकि अन्य भुगतान विधियां 11 अक्टूबर तक खुली रहेंगी। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है।  

जारी किए गए नोटिस में सीबीएसई ने कहा है कि यह विस्तार स्कूलों के लिए अंतिम अवसर है, इसका पालन न करने पर छात्र 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अयोग्य हो जाएंगे। सीबीएसई ने कहा, “सभी प्रधानाचार्य जिन्होंने अभी तक अपना एलओसी जमा नहीं किया है, उन्हें यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते हैं कि उनके संबंधित स्कूलों के लिए एलओसी पूरा हो जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर विलंब शुल्क के साथ जमा कर दिया जाए।”

समय सीमा और विलंब शुल्क

  • बता दें कि मूल रूप से, पोर्टल 30 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क के खुला था। बार-बार याद दिलाने के बावजूद कुछ स्कूलों द्वारा यह समय सीमा चूक जाने के कारण, बोर्ड ने विलंब शुल्क विकल्प के साथ पोर्टल को फिर से खोल दिया है। 11 अक्टूबर के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • विद्यालय प्रमुख 8 अक्टूबर तक चालान के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। अन्य भुगतान विधियां 11 अक्टूबर तक उपलब्ध हैं। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि आगे कोई विस्तार नहीं किया जाएगा।

नोटिस को कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही नोटिस आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब नोटिस को चेक करें और डाउनलोड करें। 

नोटिस को चेक करने के लिए सीधा लिंक

ये भी पढ़ें- 

CGBSE बोर्ड परीक्षा 2026: कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए फॉर्म सबमिशन प्रक्रिया शुरू, ये है लास्ट डेट

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments