Friday, April 10, 2026
HomeएजुकेशनJEE Main Registration 2026: NTA ने एक्टिव किया डेमो लिंक, जल्द शुरू...

JEE Main Registration 2026: NTA ने एक्टिव किया डेमो लिंक, जल्द शुरू होंगे आवेदन


Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2026 के लिए डेमो पंजीकरण लिंक को आज यानी 7 अक्टूबर को एक्टिव कर दिया गया है। डेमो लिंक को demo.nta.nic.in पर एक्टिव किया गया है। इस कदम का उद्देश्य इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक आवेदन विंडो से पहले ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया से परिचित कराना है। जेईई मेन 2026 के लिए बहुत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। एक बार एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

जेईई मेन 2026 डेमो पंजीकरण लिंक तक कैसे पहुंचे

उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों को फॉलो कर सकते हैं। 

  • जेईई मेन 2026 डेमो पंजीकरण पेज demo.nta.nic.in पर जाएं।
  • पंजीकरण प्रक्रिया को समझने के लिए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया को समझने के लिए बुनियादी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
  • वास्तविक आवेदन प्रक्रिया को समझने के लिए जमा करने से पहले सभी प्रविष्टियों को सत्यापित करें।

बता दें कि डेमो वास्तविक पंजीकरण नहीं है; विंडो खुलने के बाद उम्मीदवारों को आधिकारिक आवेदन पूरा करना होगा।

डायरेक्ट लिंक

कैसे कर सकेंगे आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • फॉर्म को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • इसके बाद आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

जेईई मेन पंजीकरण प्रक्रिया से पहले, एनटीए ने उम्मीदवारों को आधार कार्ड, यूडीआईडी ​​कार्ड और कैटेगरी प्रमाणपत्र अपडेट करने को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

इस राज्य में 18 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल, जानें अचानक क्यों किया गया अवकाश

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments