Last Updated:
Donamma Biryani Recipe: हजारीबाग के धोबिया तालाब पर हर्षित कुमार की दोनम्मा बिरयानी, बेंगलुरु की रेसिपी से बनी है. यहां रोज 200 से 300 प्लेट बिरयानी लोग आसानी से खा रहे हैं.
हजारीबाग: बिरयानी का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाना लाजमी है. भारत में बिरयानी एक ऐसा व्यंजन है, जिसे हर कोई बड़े चाव से खाता है. कहीं हैदराबादी बिरयानी मशहूर है, तो कहीं कोलकाता वाली, कहीं मुरादाबादी, लेकिन हजारीबाग में दोनम्मा बिरयानी यहां लोगों को खूब पसंद आ रही है, जिस कारण से ग्राहकों का जमावड़ा बिरयानी का स्वाद उठाने के लिए लगा रहता है. इस बिरयानी की महक लोगों को अपनी ओर खींच ले रही है. इसके लाजवाब स्वाद केे कारण ही रोजाना 200 से 300 प्लेट की खपत यहां हो रही है.
हजारीबाग के धोबिया तालाब पर लगने वाले इस दुकान में बिरयानी का स्वाद बाकी जगहों से अलग है. सबसे खास बात यह है कि इसे पूरी तरह पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है. मसालों की खुशबू और देसी अंदाज का ऐसा मेल होता है कि खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाते हैं. दुकान के संचालक हर्षित कुमार ने बताया कि नौकरी करते हुए उन्होंने लगातार 3 सालों तक बेंगलुरु में एक ही दोनम्मा आंटी के स्टॉल में बिरयानी खाई थी. उन्हें वहां का स्वाद इतना पसंद आया कि उसी आंटी के रेसिपी और जाएके को लेकर अब वह यहां अपना बिरयानी दुकान को चला रहे हैं.
उन्होंने आगे बताया कि बिरयानी में देसी मसाले और बासमती चावल का इस्तेमाल करते हैं. मसाला उनका खुद का तैयार किया हुआ होता है, जो बिरयानी को अलग स्वाद देता है. इसी वजह से यहां की बिरयानी बाकी जगहों से खास बन जाती है. और लोग इतना प्यार दे रहे हैं.
लोगों की पसंदीदा बनी है ये बिरयानी
यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग बिरयानी खाने पहुंच रहे हैं. कोई दोस्तों के साथ आता है, तो कोई परिवार के साथ. दोनम्मा बिरयानी का स्वाद लेने आए राजकुमार गिरी शानू ने कहा कि अभी तक जहां भी हजारीबाग में बिरयानी खाई, हर जगह चावल और चिकन का स्वाद आता था, लेकिन असल बिरयानी का स्वाद यहीं पर मिल रहा है. बिरयानी में जो सुगंध और फ्लेवर चाहिए, वह यहीं पर देखने को मिल रहा है.
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें

