Tuesday, April 14, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमुरादाबाद में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा: 3766 लीटर सरसों...

मुरादाबाद में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा: 3766 लीटर सरसों का तेल जब्त, त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए मुहिम – Moradabad News



मुरादाबाद में आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

.

इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को खाद्य विभाग की टीम ने भोजपुर इलाके में छापेमारी कर 3766 लीटर सरसों का तेल जब्त किया है। इस तेल की कीमत लगभग 6 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

खाद्य विभाग की टीम ने विशेष अभियान के तहत भोजपुर इलाके के घास मंडी स्थित साबरी ट्रेडर्स के गौदाम पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने मौके पर मौजूद सरसों के तेल की जांच की और पाया कि यह तेल उपयोग योग्य नहीं है।

टीम ने मौके से सरसों के तेल के 19 नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए हैं। जांच में यह पता चला है कि यह सरसों का तेल भारी मात्रा में शहर के बाजारों में खपाया जा रहा था। हालांकि, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि सरसों का तेल नकली और मिलावटी है या शुद्ध।

मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह के आदेश के बाद सहायक आयुक्त खाद्य राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह पूरी कार्रवाई की गई है। इस टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल, कमलेश कुमार, सचिन, अनिल कुमार और प्रजन सिंह शामिल थे।

सहायक आयुक्त खाद्य राजवंश श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले दिनों में भी मिलावटखोरों के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम लगातार मिलावटखोरों पर नजर रखे हुए है और किसी भी कीमत पर मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments