शहीद स्मारक पर फूलचक्र अर्पित किया।
नर्मदापुरम संभाग मुख्यालय पर पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर नर्मदापुरम कमिश्नर केजी तिवारी, आईजी मिथलेश शुक्ल, डीआईजी प्रशांत खरे, कलेक्टर सोनिया मीना और एसपी सांई कृष्णा थोटा समेत अन्य
.
फूलों से सजाया स्मारक, झुका सिर दी सलामी कार्यक्रम के लिए पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक को फूलों से सजाया गया था। इस दौरान पुलिस जवानों ने अपने कंधे पर बंदूक रखकर, सिर झुकाकर और बैंड की थाप पर शहीद जवानों को सलामी दी।
SP ने दिया उद्बोधन, शहीदों को किया याद एसपी सांई कृष्णा थोटा ने कार्यक्रम में उद्बोधन दिया। उन्होंने एक साल में देशभर में शहीद हुए जवानों के नामों का उच्चारण कर, सभी को याद किया।
ये अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान एडिशनल एसपी अभिषेक राजन, डीएसपी संतोष मिश्रा, पुलिस लाइन आरआई स्नेहा चंदेल समेत कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र रावत, देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे, कोतवाली पुलिस थाना टीआई कंचन सिंह ठाकुर, महिला थाना प्रभारी हेमलता कुशवाह, यातायात प्रभारी सुनीता पटेल समेत पुलिस स्टॉप के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे।
देखिए तस्वीरें….






