Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसूने मकान से चोरों ने उड़ाए जेवरात और नगदी: बदरवास में...

सूने मकान से चोरों ने उड़ाए जेवरात और नगदी: बदरवास में परिवार के ससुराल जाने पर वारदात, पुलिस जांच में जुटी – Shivpuri News


शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे की श्रीराम कॉलोनी में एक सूने मकान में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने मकान मालिक के परिवार सहित ससुराल जाने का फायदा उठाया और घर से लाखों के जेवरात और नगदी चुरा ली।

.

श्रीराम कॉलोनी निवासी माखन केवट ने बदरवास थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे वह अपनी पत्नी के साथ इंदार गांव स्थित ससुराल गए थे। 22 अक्टूबर की सुबह जब वे घर लौटे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

घर में रखे बक्से कुछ दूरी पर खेत में पड़े मिले।

चांदी के आभूषण चोरी किए चोरों ने घर से चांदी की दो जोड़ी पायल, कमर पेटा, हाथों के पट्टे, बच्चों के हाथों के आठ जोड़ी चूड़े, पांच जोड़ी बिछुडी, बच्ची के गले की तीन हाय, सोने के बाला, सोने का मंगलसूत्र और पांच हजार रुपए नकद चुरा लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों में बताई जा रही है।

पीड़ित माखन केवट ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरी के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने बदरवास थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments