Wednesday, June 3, 2026
HomeएजुकेशनJEE Main 2026 सेशन 1 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे, कैसे...

JEE Main 2026 सेशन 1 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे, कैसे और कहां कर सकेंगे अप्लाई? जानें


Image Source : FREEPIK
सांकेतिक फोटो

इंजीनियरिंग में दाखिला लेने हेतु जेईई की तैयारी कर रहे उम्मीदवार, जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जल्द ही इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाने की उम्मीद है। एक बार शुरू होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि रजिस्ट्रेशन किस तारीख से शुरू होंगे। 

कैसे कर सकेंगे आवेदन

एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर ‘जेईई मेन सेशन 1 रजिस्ट्रेशन’ वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें और फिर आवेदन पत्र को भरने के लिए आगे बढ़ें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे रीचेक करें और सबमिट करें। 
  • इसके बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

जेईई मेन 2026 जनवरी सत्र 21 से 30 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित किया जाना है। वहीं, जेईई मेन 2026 अप्रैल सेशन 1 से 10 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी के अंतिम सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर शुरू होगी।

अपडेटेड किए जाने वाले डॉक्यूमेंट की लिस्ट 

  • आधार कार्ड: आधार कार्ड को सही नाम, जन्मतिथि (कक्षा 10 के प्रमाण पत्र के अनुसार), नवीनतम फोटोग्राफ, पता और पिता के नाम के साथ अद्यतन किया जाना चाहिए।
  • यूडीआईडी ​​कार्ड: यूडीआईडी ​​कार्ड वैध होना चाहिए, आवश्यकतानुसार अद्यतन और नवीनीकृत किया जाना चाहिए।
  • श्रेणी प्रमाण पत्र: श्रेणी प्रमाण पत्र (ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/ओबीसी) अद्यतन और मान्य होना चाहिए।
  • जेईई मेन 2026 के विवरण के लिए, कृपया आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments