कोटा में राजपूत समाज कोटा संगठन शक्ति द्वारा कंसुआ रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में दीपावली स्नेह मिलन समारोह सादगी, सेवा और सहयोग की भावना के साथ आयोजित किया गया। समाज में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भामाशाहों के सहयोग से 17 विधवा महिलाओ
.
राजपूत समाजसेवी समाज की महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करते
इस आयोजन की विशेषता रही कि यह कार्यक्रम बिना मंच और बिना माला के पारंपरिक सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। स्वागत भाषण में रविन्द्र सिंह हाड़ा ने कहा कि राजपूत समाज कोटा संगठन समाज सेवा और एकता का प्रतीक बन चुका है। मुख्य अतिथि पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह गोगावत (बारां) ने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा और संस्कार से ही संभव है, शिक्षा आत्मनिर्भरता की सबसे मजबूत नींव है।
समारोह में शिक्षा और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। भामाशाहों ने विधवा महिलाओं को ₹500 प्रतिमाह पेंशन देने की घोषणा की। वहीं डॉ. प्रदीप सिंह पंवार (बूँदी) ने जरूरतमंद महिलाओं को हर माह राशन किट (तेल, आटा, चावल सहित) उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

दिवाली मिलन समारोह कार्यक्रम में पहुंचे राजपूत समाज के लोग
समाज के वरिष्ठ सदस्य भवानी सिंह सोलंकी छपावदा ने दहेज प्रथा उन्मूलन और समय पर विवाह जैसी सामाजिक समस्याओं पर चिंता जताई। नारायण सिंह राजावत (उदयपुर) ने उदयपुर अमेरिकन हॉस्पिटल के माध्यम से समाज के जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सहयोग देने की घोषणा की।
कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र सिंह हाड़ा, भवानी सिंह सोलंकी, राजेश सिंह परिहार, महेन्द्र सिंह चौहान, शंभु सिंह कानावत, महावीर शक्तावत, विवेक सिंह सिसोदिया,दीपक सिंह हाडा और हेमलता चौहान, दशरथ सिंह हाड़ा और उनकी टीम ने किया। सादगी और सेवा से परिपूर्ण यह दीपावली स्नेह मिलन समारोह समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बना।

