Monday, April 13, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिवाली के 13 दिन बाद भी दिल्ली में AQI 229: उत्तराखंड-हिमाचल...

दिवाली के 13 दिन बाद भी दिल्ली में AQI 229: उत्तराखंड-हिमाचल में 4000 मीटर ऊंचे इलाकों में बर्फबारी; राजस्थान-MP में 2 दिन बारिश का अलर्ट


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Mumbai Rainfall Himachal Uttarakhand Snowfall | MP Rajasthan Cold Wave Alert

नई दिल्ली15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश में इस समय 3 तरह के मौसम चल रहे हैं। राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली प्रदूषण, कोहरा और धुंध से जूझ रही है।

दिवाली के 13 दिन बाद भी यहां AQI लेवल गंभीर कैटेगरी में है। मंगलवार सुबह 9.30 बजे AQI लेवल 229 रिकॉर्ड किया गया।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हिमालय से सटे राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट है। हालांकि, बर्फबारी अभी 4 हजार मीटर ऊंचे इलाकों में होगी।

बर्फबारी के कारण पहाड़ी जिलों में ठंड बढ़ सकती है। हिमाचल के रोहतांग दर्रे में पिछले दिनों हुई बर्फबारी को देखने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे है। सोमवार को पर्यटकों के कारण हाईवे जाम हो गया।

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को सलाह दी है कि वे ठंड और फिसलन भरी सड़कों से सावधान रहें, और यात्रा से पहले मौसम से अपडेट रहें।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में मनाली के पास रोहतांग दर्रे पर बर्फबारी देखने पर्यटकों की भीड़ पहुंची, जिससे वहां जाम लग गया।

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में मनाली के पास रोहतांग दर्रे पर बर्फबारी देखने पर्यटकों की भीड़ पहुंची, जिससे वहां जाम लग गया।

नई दिल्ली: शांति पथ पर वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वाटर स्प्रेयर लगाए गए हैं। इनके अलावा एंटी स्मॉग गन भी इस्तेमाल हो रही है।

नई दिल्ली: शांति पथ पर वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वाटर स्प्रेयर लगाए गए हैं। इनके अलावा एंटी स्मॉग गन भी इस्तेमाल हो रही है।

नई दिल्ली: हरि नगर आश्रम क्षेत्र में वायु गुणवत्ता खराब कैटेगरी में बनी रही। धुंध की एक परत छाई रही।

नई दिल्ली: हरि नगर आश्रम क्षेत्र में वायु गुणवत्ता खराब कैटेगरी में बनी रही। धुंध की एक परत छाई रही।

राज्यों से मौसम की खबरें…

राजस्थान: कई जिलों में बारिश की संभावना: बाड़मेर में बारिश से नदी की तरह बहने लगा पानी

प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। बालेरा में सोमवार को तेज बारिश हुई। इससे वहां नदी की तरह पानी बहने लगा। मंगलवार को भी इस सिस्टम का आंशिक असर रहने और उदयपुर, कोटा, जयपुर संभाग में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। जयपुर में मंगलवार सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश: 2° से 3° लुढ़केगा पारा, भोपाल-जबलपुर संभाग में 2 दिन बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन तक बूंदाबांदी, आंधी बारिश का अलर्ट है। फिर 6 नवंबर से मौसम साफ हो जाएगा। उत्तरी हवाएं आने से रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट रहेगी, लेकिन दिन में पारा 30 डिग्री के पार ही रहेगा। पश्चिमी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसका असर प्रदेश के कुछ जिलों में देखने को मिल सकता है। 5 नवंबर के बाद तेज ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

उत्तराखंड: 7 जिलों में बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में कोहरा और ठंड बढ़ी

उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश हो सकती है, जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ शामिल है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून के अनुसार, इन जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब: आज से बदलेगा मौसम, दो दिन हल्की बारिश के आसार, कोहरा छाएगा

पंजाब और चंडीगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से आज और कल कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, चार दिन बाद रात के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। कुछ इलाकों में कोहरा भी छा सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते होशियारपुर, पठानकोट और गुरदासपुर में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि चंडीगढ़ में मौसम साफ रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल: 3 शहरों का पारा माइनस में, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

प्रदेश में आज और कल दो दिन तक बारिश व हल्की बर्फबारी के आसार है। ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर जिला में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। कुकुमसैरी का तापमान माइनस 1.5, ताबो का माइनस 0.1 डिग्री और केलांग का 0.1 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

झारखंड: उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बदला मौसम, रांची में 24 घंटे में 2.5 डिग्री गिरा पारा

झारखंड में नवंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने दस्तक दे दी है। राजधानी रांची समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। सुबह और रात के समय सर्द हवाएं लोगों को कंपा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments