औरैया6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव में सुबह करीब आठ बजे खेत में जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। रोटावेटर की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर विशाल पुत्र किशन दोहरे की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कल्लू दुबे अपने ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर हल से जय किशन के खेत में जुताई कर रहे थे। विशाल उनके साथ खेत पर जुताई करवा रहा था। रोटावेटर में फंसी घास निकालने के दौरान अचानक ट्रैक्टर चल गया, जिससे विशाल उसकी चपेट में आ गया।
हादसे के बाद गांव वालों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को खबर की। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रोटावेटर से बाहर निकलवाया।
थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, ट्रैक्टर चालक कल्लू दुबे मौके से ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मृतक विशाल के पिता पुताई का काम करते हैं और उसके दो भाई व एक बहन है।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

