Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेश26 को इंदौर में दो बड़े आयोजन: सीएम गौतमपुरा में सोयाबीन...

26 को इंदौर में दो बड़े आयोजन: सीएम गौतमपुरा में सोयाबीन भावांतर का पैसा किसानों के खातों में करेंगे ट्रांसफर; एकता यात्रा भी आएगी – Indore News


बुधवार 26 नवंबर को इंदौर में दो बड़े आयोजन होंगे। बैतूल से चलकर इंदौर के रास्ते गुजरात के गोधरा जाने वाली एकता यात्रा का स्वागत किया जाएगा। वहीं किसानों के खाते में सोयाबीन भावांतर का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। दोनों आयोजनों में सीएम डॉ. मोहन यादव शाम

.

सीएम गौतमपुरा में किसानों के खाते में सोयाबीन के भावांतर के पैसे ट्रांसफर करेंगे। वे यहां रोड शो भी करेंगे। यहां कृषि से संबंधित उपकरणों की प्रदर्शित लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री किसानों से संवाद भी करेंगे। इस संबंध में कलेक्टर शिवम वर्मा ने गौतमपुरा का दौरा किया। वहीं कृषि विभाग के सचिव निशांत वरवड़े ने वर्चुअली बैठक की।

वरवड़े ने कहा कि 26 नवंबर को गौतमपुरा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक किसान शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के एक लाख 52 हजार किसानों के खाते में 253 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे।

तैयारियां की समीक्षा के लिए सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, कलेक्टर शिवम वर्मा, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने दौरा किया।

बैठक में इंदौर से संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा, मण्डी बोर्ड के आयुक्त सह प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम एवं मण्डी बोर्ड इंदौर की उप संचालक प्रवीणा चौधरी शामिल हुए।

कलेक्टर ने गौतमपुरा पहुंचकर लिया जायजा

इससे पहले कलेक्टर सोमवार शाम को गौतमपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम के कार्यक्रम और रोड की तैयारियों की समीक्षा की। उनके साथ विधायक मनोज पटेल, एसडीएम राकेश मोहन त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

सरदार पटेल की जयंती पर एकता यात्रा का स्वागत

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देश भर में चार यूथ (एकता) यात्राएं निकाली जा रही हैं। इनमें से नागपुर से निकलने वाली यूथ यात्रा इंदौर से होकर गुजरेगी। यह यात्रा इंदौर, धार, झाबुआ होते हुए गुजरात के गोधरा में प्रवेश करेगी।

आज यह यात्रा बैतूल से प्रस्थान कर हरदा-खातेगांव-कन्नौद-डबल चौकी होते हुए इंदौर पहुंचेगी। इस दिन यात्रा का रात्रि विश्राम इंदौर में ही होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 नवंबर को सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments