Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यबिहारपटना में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड, कंकड़बाग में छापेमारी: कारोबारी विजय पंडित...

पटना में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड, कंकड़बाग में छापेमारी: कारोबारी विजय पंडित और जेल में बंद विजय साहनी पर भी संदेह, लिंचिंग मामले में बेटा गिरफ्तार – Patna News



पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के भोगीपुर में हुई अशरफी राय हत्याकांड में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस की ओर से बुधवार की शाम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कंकड़बाग इलाके में छापेमारी की गई।

.

पुलिस की जांच में अब तक यह बात स्पष्ट हो गई है कि हत्या प्रॉपर्टी विवाद में हुई है। इस पूरी घटना के पीछे मृतक अशरफी राय के परिजनों ने अपने गोतिया (पाटीदार) पर हत्या कराने की साजिश रचने और कराने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने अब तक 5 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। सभी ऐंगल से इस मामले की छानबीन किया जा रहा है।

जेल में बंद विजय साहनी और विजय पंडित पर शक

पुलिस सूत्रों की मानें तो इस हत्या के पीछे जमीन कारोबारी विजय पंडित और पटना सिटी के कुख्यात अपराधी विजय साहनी का नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि, पुलिस इस ऐंगल से भी जांच कर रही है। विजय साहनी पिछले दिनों पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था। फिलहाल, वह बेऊर जेल में बंद है। पुलिस इन दोनों से भी पूछताछ कर सकती है।

लिंचिंग मामले में बेटे की गिरफ्तारी

अशरफी राय की हत्या कर के भाग रहे बदमाशों को भीड़ ने घेरकर मार डाला था। इसमें दोनों बदमाश प्रवीण कुमार उर्फ रोहन और विजय कुमार की स्पॉट पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अपने बयान पर 25 से 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। इसमें मृतक अशरफी राय के बेटे विजेंद्र राय उर्फ मिर्चाई गोप को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments