सैमसंग गैलेक्सी ए80
सैमसंग ने पिछले दो दशक में कई ऐसे स्मार्टफोन पेश किए हैं, जिनमें यूनीक फीचर्स मिलते है। कंपनी ने 2019 में एक ऐसा ही फोन लॉन्च किया था। हालांकि, इसके बाद कंपनी ने इस सीरीज के फोन को लॉन्च करना बंद कर दिया था। सैमसंग के इस फोन की पूरी दुनिया में काफी चर्चा रही थी। चीनी कंपनियां वीवो, ओप्पो, शाओमी जैसे ब्रांड्स पॉप-अप सेल्फी कैमरा और स्लाइडिंग कैमरे वाले फोन लॉन्च कर रहे थे। इसी दौरान सैमसंग ने भी इस रोटेटिंग कैमरा वाला फोन उतारा था।
सैमसंग के इस फोन की खास बात ये थी कि इसके बैक में दिया गया कैमरा पलटकर सेल्फी क्लिक कर लेता था। अपने इसी यूनीक फीचर की वजह से यह पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय भी हुआ था। सैमसंग ने अप्रैल 2019 में अपने इस फोन को भारतीय बाजार में पेश किया था। यह फोन उस दौर में फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आता था और 47,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था।

सैमसंग गैलेक्सी ए80
Samsung Galaxy A80 के फीचर्स
सैमसंग का यह पहला फोन था जो रोटेटिंग कैमरा मैकेनिज्म के साथ आया था। इस फोन में 48MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और एक 3D डेप्थ सेंसर दिया गया था। इस फोन के कैमरे की खास बात ये थी कि यह 123 डिग्री में फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकता है। इसके अलावा फोन में 4K UHD वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी मिलता था। यह फोन उस समय सबसे बेहतर कैमरे वाले फोन में से एक था।
Galaxy A80 में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता था। फोन के डिस्प्ले में कोई भी नॉच या पंच-होल नहीं था। यह क्वालकॉम के Snapdragon 730G 4G प्रोससर पर काम करता था। यह एक गेमिंग सेंट्रिक प्रोसेसर था, जिसके साथ 8GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता था। सैमसंग के इस फोन में 3,700mAh की बैटरी दी गई थी, जिसके साथ 25W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता था। यह Android 10 पर बेस्ड OneUI पर काम करता था। इसके अलावा फोन में डॉल्वी एटमस भी मिलता था।
यह भी पढ़ें –
BSNL ने साल भर सिम एक्टिव रखने का कर दिया जुगाड़, पेश किया 365 दिन वाला सस्ता रिचार्ज

