2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
एअर इंडिया ने अपने A-320 नियो प्लेन को फिटनेस सर्टिफिकेट एक्सपायर होने के बाद भी 8 रूट्स पर उड़ाया। 26 नवंबर को एयरलाइन ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को इसकी जानकारी दी।
मामला सामने के बाद DGCA ने प्लेन की उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। वहीं एक्सपायर सर्टिफिकेट के साथ प्लेन को उड़ने की परमिशन देने वाले एयरलाइन के स्टाफ को ड्यूटी से हटा दिया है। फिलहाल कौन-कौन लोग इसमें शामिल थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
अब पूरे मामले को समझिए…
A-320 नियो विमान पहले विस्तारा एयरलाइन के बेड़े में था। नवंबर 2024 में विस्तारा का एअर इंडिया के साथ मर्जर हुआ। इसके बाद विमान एअर इंडिया का हिस्सा बन गया।
उड़ान के लिए प्लेन को एयरवर्दीनेस सर्टिफिकेट (ARC) दिया जाता है। इसे DGCA जारी करता है। इस मामले में भी तय हुआ कि मर्जर के बाद पहला ARC सर्टिफिकेट DGCA जारी करेगा।
लेकिन जब DGCA सर्टिफिकेट देने के लिए विमान की जांच करने पहुंचा तो उसका इंजन बदला जा रहा था। एयरलाइन के अफसरों ने बताया कि जैसे ही इंजन बदल दिया जाएगा, आपको फिर से बुलाया जाएगा।
इस बीच इंजन बदलने में लंबा समय लगा और ARC सर्टिफिकेट की अवधि खत्म हो गई। एयरलाइन ने इसकी जानकारी DGCA को नहीं दी और विमान को रूट्स पर ऑपरेट करना शुरू कर दिया। यह एयरलाइन की गलती थी।
एक साल पहले एअर इंडिया-विस्तारा का मर्जर हुआ था
भारत की तीसरी बड़ी एयरलाइन विस्तारा ने 11 नवंबर को अपनी आखिरी फ्लाइट का संचालन किया। इसके बाद से विस्तारा के सभी फ्लाइट्स का ऑपरेशन एअर इंडिया कर रही है।
विस्तारा एअर इंडिया और सिंगापुर एयरलाइन की जॉइंट वेंचर है। इसमें सिंगापुर एयरलाइन की 49% हिस्सेदारी है। फिर दोनों का मर्जर हो गया। इसके लिए नवंबर 2022 में डील साइन हुई थी। भारतीय रेगुलेटर कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की ओर से इसे सितंबर 2023 में मंजूरी मिली थी।
मर्जर के बाद मार्केट शेयर के लिहाज से एअर इंडिया ग्रुप इंडिगो के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइन और सबसे बड़ी इंटरनेशनल एयरलाइन बन गई है।
अहमदाबाद- एअर इंडिया विमान हादसे में 270 लोगों की मौत हुई थी

12 जून को एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI 171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसी दौरान प्लेन क्रैश हो गया था। प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल हैं। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।
विमान दुर्घटना में न केवल उसमें सवार लोगों की मौत हुई, बल्कि अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों समेत 29 लोगों की जान भी चली गई थी। क्योंकि, विमान मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से टकराया था। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया था।
————————–
विमानों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
सरकार ने माना- देशभर के एयरपोर्ट्स पर साइबर अटैक हुए, विमानों को गलत सिग्नल मिले

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) के ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में 7 नवंबर को छेड़छाड़ की गई थी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में यह बात स्वीकारी। पूरी खबर पढ़ें…
एयरबस A320 विमानों में सोलर रेडिएशन का खतरा:सॉफ्टवेयर में खराबी से अचानक झुक सकते थे प्लेन

एयरबस A320 सीरीज के विमानों में सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के चलते 25 नवंबर को दुनियाभर के यात्रियों को परेशान होना पड़ा है। भारत में इस कारण कई फ्लाइट्स ने 60-90 मिनट की देरी से उड़ान भरी। पूरी खबर पढ़ें…

