नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली माचड़ी गांव के लोगो से संबोेधित करते हूए।
अलवर के माचड़ी गांव के दलित समाज के लोग गुरुवार को शिकायत लेकर सर्किट हाउस पहुंचे, जहाँ उन्होंने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से मिलकर अपनी बात रखी और बाद में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के अनीश नामक व्यक्ति ने 15 दिन पह
.
ग्रामीणों ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई पटवारी की मिलीभगत से करवाई गई। उनका कहना है कि पटवारी और सरपंच मौके पर खड़े होकर खुद कुएँ को तुड़वा रहे थे, और अब वह अनीश के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा करवाना चाहता है। ग्रामीणों ने अकबरपुर थाने में इसकी शिकायत देनी चाही, लेकिन थाने ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही मौके पर जाकर कार्रवाई की। इसके बाद ग्रामीण नेता प्रतिपक्ष व जिला कलेक्टर तक पहुंचे और चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो वे घेराव करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- वो कुंआ मेरा देखा हुआ है इनके बुजुर्गो द्वारा उसका निर्माण कराया गया था लेकिन इस प्रकार से किसी व्यक्ति के द्वारा कब्जा कर लिया जा रहा था प्रशासन के लोगो के द्वारा मिली भगत करके चाहे इसमें पटवारी हो या थाने वाले हो या कोई ओर व्यक्ति हो उनपर कार्यवाही हो और जांच करे जिनकी भी मिली भगत है उनपर कार्यवाही हो इसके लिए कलेक्टर से कहा है दोषियों को सस्पेंड हो।
एक बात जरूर कहना चाहुंगा यह सरकार जब से आई है ये दलितों के प्रति जवाबदेही नहीं है दलितों को अपमान हो रहा है कल ही परवतसर के अन्दर बाबा साहब की मूर्ती तोड़ी गई लगातार राजस्थान के अंदर चाहे दलितों पर अत्याचार की बात हो उसमे कोई कमी नहीं आई है।
CTH की मुद्दे पर बोले CTH के दायरा बढ़ाया जा रहा उसमें भी इन लोगो ने आपत्तियां नहीं मांगी है और सीधे ही उसको पारित करना चाह रहे है और जिसकी वजह से आने वाले समय में आम लोगो को बड़ी दिक्कत आएगी यहां रजिस्ट्रियों पर लोक लग जाएगी ना जमीन खरीद सकेंगे ना बेच सकेंगे ना मकान बना सकेंगे और कोई अन्य व्यवसायिक गतिविधियां भी नहीं हो सकेंगी ना तो अभी ग्राम पंचायतों से कोई प्रस्ताव मांगा है ना पंचायत समिति से मांगे है।
आज कोटपूतली बहरोड़ पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्टर ले रहे उन्होंने ये ऐजेंडा ही नहीं रखा की किसी को सीटीएच पर को आपत्ति है क्या तो ये सब चुपके चुपके ये काम करना चाह रहे है ये गलत है इसका आम पब्लिक में भारी विरोध है सारे लोग इसमें पीस जाएंगे उधर ये माइनिंग एरिया खोलना चाहते है और गरीबो की जमीन इसके अंदर करना चाहते है ये बहुत बड़ा खेल इसके अंदर हुआ है मैं पहले भी इस मामले को लेकर ऊपर तक गया था अब भी हम चुप बैठने वाले नहीं।”

