Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यराजस्तानटोंक में हुक्का बार पुलिस की छापा, 5 युवक गिरफ्तार: DST...

टोंक में हुक्का बार पुलिस की छापा, 5 युवक गिरफ्तार: DST ने दो जगह की कार्रवाई; आधा दर्जन हुक्का, बाइक समेत अन्य सामान जब्त – Tonk News


टोंक में जिला स्पेशल टीम (DST) ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला मुख्यालय पर दबिश देकर दो हुक्का बार पर छापा मार कर 5 युवकों को गिरफ्तार किया है।

.

डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के आदेश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव के निर्देश पर कार्रवाई की गई। डीएसटी की टीम ने बहीर क्षेत्र में चल रहे हुक्का बार पर रविवार मध्य रात को छापा मारा। जहां से पुलिस ने अदनान, जुनेद, फाईज, अदनान तथा मुनीर को गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें कोतवाली थाने के सुपुर्द कर दिया।

टीम ने 6 हुक्का मय चिलम नलकी, दो नलकी, 3 चिलम, एक पैकेट प्लास्टिक नोजल, चार मोबाइल फोन व बाइक समेत रुपए भी बरामद किए है।

इसी प्रकार टीम ने हाईवे किनारे एक निजी कॉलेज के पीछे चल रहे हुक्का बार पर छापा मारा। वहां से दिव्यांशु विजय, फैजान, बिलाल अहमद, अदनान, लक्की बैरवा को पकड़ कर सदर थाने के सुपुर्द किया । यहां से टीम ने 20 हुक्के मय नलकी, 16 खाली नलकी, 15 फ्लेवर के पैकेट के छोटे डिब्बे, 54 फ्लेवर की भरी चिलम, 3 आइस क्यूब, 34 खाली चिलम, 500 रुपए नकद, साउंड मशीन व बाइक जब्त की है।

दो हुक्का बार से जब्त किया गया समान।

टीम के अनुसार- शहर में कुछ जगह अवैध रूप से हुक्का बार चलने का इनपुट पुलिस को मिला था। इसको लेकर SP राजेश कुमार मीना DST को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। DST ने एएसपी रतन लाल भार्गव के निर्देशन रविवार रात को घेराबंदी कर दो स्थानों पर दबिश दी। इसमें बड़ी मात्रा में। हुक्का बार के समान बरामद कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। छापामारी के दौरान सामने आया। की मध्य रात को इन हुक्का बार में बैठकर 20 – 21 लड़के हुक्का पी रहे थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments