Monday, April 13, 2026
Homeराज्यबिहारप्रगति यात्रा की योजनाओं से संबंधित विकास कार्यों में लाएं तेजी :...

प्रगति यात्रा की योजनाओं से संबंधित विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्य सचिव – Munger News



.

बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने रविवार को मुंगेर जिले का दौरा कर मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर वरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य सचिव ने मुंगेर में प्रस्तावित गंगा पथ निर्माण के अलाइनमेंट के लिए निर्धारित प्रारंभ बिंदु हेरुदियारा का निरीक्षण किया और निर्माण से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी जायजा लिया। इस दौरान निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से बातचीत कर कार्यों की प्रगति जानी और सामने आ रही समस्याओं से अवगत हुए। कुछ स्थानीय लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि मेडिकल कॉलेज और अन्य परियोजनाओं का निर्माण तेज गति से चल रहा है, ऐसे में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने चंडिका स्थान के मुख्य सड़क और मंदिर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही भीम बांध में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मुंगेर को पर्यटन मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करने का जो संकल्प लिया गया है, उसे धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

भीम बांध और तेलडीहा क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कांवर झील निर्माण की पहल की आवश्यकता भी बताई। अंत में मुख्य सचिव ने जिले में संचालित अन्य विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments