Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यराजस्तानगणगौरी बाजार में प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग: कॉलोनी के...

गणगौरी बाजार में प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग: कॉलोनी के लोगों ने दमकल को दी सूचना,गली पतली होने कारण एक दमकल लौटी दूसरी बड़ा पाइप लेकर पहुंची मौके पर – Jaipur News



जयपुर के नाहरगढ़ थाना इलाके में आज सुबह गणगौरी बाजार में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लगई। सुबह एकाएक दुकान से धुआं आने पर लोगों ने दुकान मालिक को फोन कर सूचना दी और दमकल को मौके पर बुलाया। जब तक दमकल मौके पर पहुंचती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिय

.

स्थानीय निवासी पूरण मीणा ने बताया कि वह नाहरगढ़ किले रोड पर रहते हैं। सुबह परिवार के साथ गोविंद देव मंदिर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गणगौरी बाजार से निकलने के दौरान कॉलोनी में एक दुकान से धुंआ निकलते देखा। जिस पर गाड़ी रोकी और दमकल को दुकान में आग लगने की सूचना दी। स्थानीय लोगों को भी दुकान में आग की सूचना दी। जिस के बाद दुकान के छत पर रहने वालों को घर से बाहर निकाला। करीब सुबह 10 बजे दुकान में आग लगी जिस के बाद दमकल को मौके पर पहुंचने में आधा घंटा लगा। इस दौरान जो दमकल मौके पर पहुंची उसका पाइप छोटा होने के कारण वह आग तक नहीं पहुंच सकी। जिस के बाद दूसरी दमकल को मौके पर बुलाया गया। गली पतली होने कारण दमकल को मौके पर पहुंचने में समय लगा।

प्लास्टिक के उपकरण रखे थे दुकान में- प्लास्टिक के बने हुए उपकरण जैसे जार,जग,कुर्सी,टेबल,बर्तन,मग, बाल्टी सभी जल कर पिघल गई। आग को कंट्रोल करने में दमकल को भी बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग को कंट्रोल करने के लिए दमकल को फॉम का इस्तेमाल करना पड़ा जिस से आग कंट्रोल हो सकी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments