कार्यक्रम स्थल पर एआईएसएफ के दिवंगत जिलाध्यक्ष सजग सिंह की लगी तस्वीर।
नशा मुक्त समाज बनाने के लिए बेगूसराय की नई पीढियों को जागरूक होने की जरूरत है। नशा और स्मैक नई पीढ़ी के भविष्य को पूरी तरह से बर्बाद कर रही है। इसलिए इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन तो सक्रिय होकर लगातार कार्रवाई तो कर ही रही है। हर स्तर पर इसके
.
यह बातें एआईएसएफ के दिवंगत जिलाध्यक्ष सजग सिंह की याद में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन द्वारा नशा के खिलाफ आयोजित जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए सदर-वन आनंद कुमार पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि बेगूसराय दिनकर की धरती है और दिनकर की धरती को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव के प्रयास के साथ बेगूसराय पुलिस सक्रियता से खड़ी है।
उपस्थित छात्र-छात्राएं
डीएसपी ने छात्रों से शेयर किया अपना नंबर
सभी छात्रों को अपना नंबर देते हुए कहा कि इस तरह की कहीं भी कोई एक्टिविटी नजर आए या कोई जरूरत पड़े तो तुरंत मुझे फोन करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा कि हमारे संगठन के दिवंगत जिलाध्यक्ष सजग सिंह संगठन के लिए एक स्तंभ के रूप में थे, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
उनको हमारा संगठन कभी नहीं भूल सकता। वह किसी भी प्रकार के नशा के बिल्कुल विरोधी थे। उनके सपने को साकार करने के लिए बेगूसराय की नई पीढ़ियों को नशा से दूरी बनाने और रोक लगाने के लिए संकल्पित होना पड़ेगा। इस मामले में बेगूसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्रवाई का हम लोग स्वागत करते हैं।
उन्होंने कहा कि सजग सिंह भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, अशफाक उल्ला खान के विचारों और आदर्शों पर चलने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं। संगठन उन्हें हमेशा याद रखेगा। सजग सिंह के पांचवें पुण्यतिथि के मौके पर जीडी कॉलेज के रसायन दीर्घा में आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार कर रहे थे।

मौके पर उपस्थित डीएसपी सहित अन्य
राकेश कुमार बोले- अपराध के बढ़ने का एक कारण नशा और स्मैक है
संगठन के राज्य संयुक्त सचिव राकेश कुमार ने कहा कि बेगूसराय में बढ़ रहे अपराधियों की गतिविधि का एक प्रमुख कारण नशा और स्मैक भी है। इससे रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के हर एक कदम के साथ हमारा संगठन है। जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि नशा एक जहर है। इस जहर से नई पीढ़ियों को बचाने के लिए हमारा संगठन संकल्पित है।
5 साल पहले सड़क हादसे में हुई थी सजग सिंह की मौत
पांच साल पहले तत्कालीन बेगूसराय AISF के जिला अध्यक्ष सजग सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सजग सिंह साल 2008 में एआईएसएफ से जुड़े थे। 2015 में नगर अध्यक्ष बने थे।
फिर 2017 के जनवरी में गया में आयोजित हुए राज्य सम्मेलन में उन्हें बेगूसराय के एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया था। साथ ही उन्हें राज्य कार्यकारिणी का सदस्य भी बनाया गया था।
उनके बेहतर कार्य को देखते हुए उन्हें सीपीआई का जिला परिषद का सदस्य बनाया गया था। हादसे के वक्त सजग सिंह चार से वे जिला अध्यक्ष थे।

