Thursday, June 4, 2026
Homeखेलइस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के 7 क्रिकेटर; संन्यास...

इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के 7 क्रिकेटर; संन्यास के बावजूद विराट नंबर-1


Year Ender 2025: साल 2025 में टीमों और खिलाड़ियों ने कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त किए. जैसे-जैसे क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ रही है, वैसे-वैसे खिलाड़ियों की कमाई में भी इजाफा हो रहा है. यहां आप उन क्रिकेटरों की लिस्ट देख सकते हैं, जिन्होंने इस साल सबसे ज्यादा कमाई की है.

1. विराट कोहली

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार विराट कोहली की इस साल कमाई 250-300 करोड़ रुपये के बीच रही. उनकी कमाई के मुख्य स्रोत IPL कॉन्ट्रैक्ट (21 करोड़), BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (7 करोड़) और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं.

2. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, उनकी कुल कमाई 150-180 करोड़ रुपये रही. IPL और BCCI कॉन्ट्रैक्ट से ही इस साल उन्होंने 23.30 करोड़ रुपये कमा लिए थे. इसके अलावा ब्रांड्स का प्रमोशन करके भी उन्होंने खूब कमाई की.

3. ऋषभ पंत

पिछले कुछ सालों में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है. उन्होंने इस साल 100-120 करोड़ रुपये की कमाई की.

4. जसप्रीत बुमराह

भारत के अन्य टॉप क्रिकेटरों की तरह जसप्रीत बुमराह की कमाई के मुख्य स्रोत IPL, BCCI और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं. इस साल बुमराह ने 90-110 करोड़ रुपये के बीच कमाई की.

5. हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या को आलीशान जिंदगी जीना पसंद है, उनका ड्रेसिंग सेंस, महंगी घड़ियों का शौक भी उसका सबूत है. अक्सर लाईमलाइट में रहने वाले हार्दिक ने इस साल 80-100 करोड़ की कमाई की.

6. श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर का भारतीय टीम में बढ़ता कद उन्हें ज्यादा कमाई भी करवा गया है. वनडे टीम के मौजूदा उपकप्तान अय्यर ने साल 2025 में 70-85 करोड़ रुपये कमाए.

7. पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड भी अपने खिलाड़ियों को भारी भरकम सैलरी देता है. उन्होंने इस साल 60-75 करोड़ रुपये की कमाई की, इसमें 18 करोड़ तो सनराइजर्स हैदराबाद से मिले IPL कॉन्ट्रैक्ट से ही आए.

यह भी पढ़ें:

CSK की टीम से हारी सौरव गांगुली की सेना, मार्को यानसेन के भाई ने धो डाला; पहले मैच में बड़े-बड़े स्टार फ्लॉप



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments