Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबिहारऔरंगाबाद में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को 200 मीटर घसीटा: अधेड़...

औरंगाबाद में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को 200 मीटर घसीटा: अधेड़ ने मौके पर तोड़ा दम, एक गंभीर रूप से घायल; आरोपी ड्राइवर गाड़ी समेत फरार – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद जिले के खुदवां इलाके के लहसा गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 साल के अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ, जिसने बाइक सवार को

.

मृतक की पहचान पौथु थाना क्षेत्र के फेसरा गांव के रहने वाले जाहिद हुसैन के बेटे मोहम्मद जुनैब हुसैन के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक मो. आदिल भी फेसरा गांव का ही रहने वाला है।

शव का पोस्टमॉर्टम कराने पहुंचे परिजन।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर

परिजनों के अनुसार, मो. जुनैब अपने गांव के ही आदिल के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से रफीगंज जा रहे थे। बाइक मो. आदिल चला रहा था। जैसे ही दोनों लहसा गांव के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर चालक बाइक पर पीछे बैठे मो. जुनैब को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया।

वहीं संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई, जिससे चालक आदिल नहर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद ड्राइवर ट्रॉली छोड़ ट्रैक्टर लेकर फरार

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस बीच ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछा किए जाने पर चालक घोड़दौर गांव के पास ट्रॉली खड़ी कर इंजन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बदहवास परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे।

घटना की जानकारी मिलने पर खुदवां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। परिजन मो. जुनैब को जिंदा समझकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया। इसके बाद नगर थाना की पुलिस को सूचना दी गई। नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची, परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

चार बेटे और एक बेटी का पिता था मृतक

परिजनों ने बताया कि मृतक के चार बेटे और एक बेटी हैं। वह घर पर रहकर गृहस्थी का काम संभालते थे। खुदवां थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि लहसा गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि एक अन्य घायल है। ट्रैक्टर चालक ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया है। घायल की निशानदेही पर ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है। घायल का इलाज जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments