Friday, July 31, 2026
HomeएजुकेशनRBI एक्सपर्टी भर्ती, एनालिस्ट समेत इन पदों पर वैकेंसी; जानें कैसे होगा...

RBI एक्सपर्टी भर्ती, एनालिस्ट समेत इन पदों पर वैकेंसी; जानें कैसे होगा सेलेक्शन


Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI में एनालिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 6 जनवरी 2026 है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही अप्लाई कर दें। लेकिन क्या आप इसके सेलेक्शन प्रोसेस से अवगत हैं? अगर आप नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम यह जानेंगे। 

सेलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती में सेलेक्शन प्रोसेस में कई फेज शामिल है। इसमें चयन एक स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा शुरुआती स्क्रीनिंग/शॉर्टलिस्टिंग, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के ज़रिए होगा। इंटरव्यू/चयन के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने का अंतिम फैसला RBI सर्विसेज बोर्ड का होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ई-मेल के जरिए इंटरव्यू कॉल लेटर भेजा जाएगा। बता दें कि यह भर्ती फुल टाइम कॉन्ट्रे्क्ट बेसिस पर की जाएगी। 

कैसे करें आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदावर आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

वैकेंसी विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 93 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें- 

  • डेटा साइंटिस्ट: 2 पद
  • डेटा इंजीनियर: 2 पद
  • IT सिक्योरिटी एक्सपर्ट: 7 पद
  • IT सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर: 5 पद
  • IT प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर: 3 पद
  • AI / ML स्पेशलिस्ट: 3 पद
  • IT – साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट: 5 पद
  • नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर: 3 पद
  • प्रोजेक्ट मैनेजर: 4 पद
  • मार्केट और लिक्विडिटी रिस्क स्पेशलिस्ट: 1 पद
  • IT – साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट: 13 पद
  • ऑपरेशनल रिस्क एनालिस्ट: 2 पद
  • एनालिस्ट(क्रेडिट रिस्क, मार्केट रिस्क): 4 पद
  • रिस्क एनालिस्ट: 5 पद
  • अकाउंट्स स्पेशलिस्ट: 5 पद
  • रिस्क असेसमेंट और डेटा एनालिस्ट: 2 पद
  • पॉलिसी रिसर्च एनालिस्ट: 2 पद
  • बिजनेस और फाइनेंशियल रिस्क एनालिस्ट: 6 पद
  • डेटा इंजीनियर: 2 पद
  • डेटा एनालिस्ट: 1 पद
  • बैंकिंग डोमेन स्पेशलिस्ट: 1 पद
  • डेटा साइंटिस्ट: 2 पद
  • बैंक एग्जामिनर: 1 पद
  • सीनियर बैंक एग्जामिनर: 1 पद
  • डेटा साइंटिस्ट: 4 पद
  • क्रेडिट रिस्क स्पेशलिस्ट: 4 पद
  • कार्यक्रम समन्वयक (सीओएस): 2 पद

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments