अमित यादव | कासगंज5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध की गुरुवार सुबह मौत हो गई। दो दिन पूर्व उन्हें नदरई गेट स्थित रैन बसेरा से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को मृतक की पहचान फर्रुखाबाद के गांव सितौली निवासी शिशुपाल उर्फ सीताराम दास के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार 1 जनवरी की देर रात कासगंज कोतवाली के नदरई गेट स्थित रैन बसेरा में वृद्ध की तबीयत बिगड़ गई थी। स्थानीय लोगों ने उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 2 जनवरी की सुबह उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वृद्ध की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमॉर्टम गृह में सुरक्षित रखवाया और सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान के लिए अपील की थी।
शनिवार को फर्रुखाबाद के दानगंज थाना क्षेत्र के सितौली निवासी अभय प्रताप ने शव की पहचान अपने 85 वर्षीय पिता शिशुपाल उर्फ सीताराम दास पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में की। अभय प्रताप ने बताया कि उनके पिता लगभग 25 वर्ष पूर्व साधु-संत बन गए थे और कछला गंगा घाट पर रहते थे। वृद्ध की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद उनकी पत्नी शिव कुमारी और बेटे जगत प्रताप सिंह सहित परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।

