Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबिहारपूर्णिया में शातिर साइबर सिंडिकेट का भड़फोड: ब्लैक को व्हाइट मनी...

पूर्णिया में शातिर साइबर सिंडिकेट का भड़फोड: ब्लैक को व्हाइट मनी में बदलने का था धंधे, टेलीग्राम ग्रुप से करते साइबर ठगी के रुपए का लेन-देन – Purnia News


पूर्णिया में साइबर ठगी के जरिए ब्लैक मनी को व्हाइट मनी में बदलने का धंधे करने वाले साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। बायसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े हुए तीनों ठगो को गिरफ्तार

.

गिरफ्तार साइबर ठगो में हरेरामपुर स्थित इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के सीएसपी संचालक सोनू कुमार यादव और सुनील कुमार यादव के अलावा बायसी के बकहरिया निवासी शाहफरीद खान शामिल हैं।

पुलिस ने शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी देते हुए बायसी थानाध्यक्ष शिव कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हरेरामपुर चौक के पास कुछ लोग कार में बैठकर किसी बड़ी साइबर ठगी की साजिश रच रहे हैं। मिली सूचना पर पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कार सवार तीनों साइबर ठग भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उनके पास से 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ और मोबाइल जांच में खुलासा हुआ कि शाहफरीद खान टेलीग्राम ग्रुप के जरिए साइबर ठगी के पैसों का लेन-देन करता था। वो म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल कर अपने दोस्त सोनू कुमार यादव के साथ मिलकर ठगी की रक्म मंगवाता था। वहीं, तीसरा साथी सुनील कुमार यादव अपने यूपीआई आईडी से ठगी के पैसों के ट्रांजैक्शन में मदद करता था।

जांच में ये भी सामने आया कि शाहफरीद खान FORWARDER जैसे एपीके फाइल इंस्टॉल कर बैंक से जुड़े ओटीपी को दूसरे मोबाइल पर फॉरवर्ड किया जाता था। इस आधार पर तीनों साइबर ठगों के खिलाफ बायसी थाना में मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments