Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबार एसोसिएशन चुनाव काउंटिंग में हंगामा: वकीलों के दो गुटों में...

बार एसोसिएशन चुनाव काउंटिंग में हंगामा: वकीलों के दो गुटों में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल – Bareilly News


शशांक राठौर | बरेली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली में बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार को वकीलों के दो गुटों में मारपीट हो गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रवींद्रालय परिसर में हुई, जहां चुनाव के बाद वोटों की गिनती चल रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मतगणना के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। दोनों गुटों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई।

इस घटना का एक वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया, जो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस और अन्य वकीलों ने हस्तक्षेप कर दोनों गुटों को अलग किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर विवाद के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments