Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबड़वारा पुलिस ने 25 गुम मोबाइल फोन बरामद किए: एडिशनल एसपी...

बड़वारा पुलिस ने 25 गुम मोबाइल फोन बरामद किए: एडिशनल एसपी ने मालिकों को सौंपे, लाखों रुपए है कीमत – Katni News


कटनी। बड़वारा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से गुम हुए 25 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया।

.

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) डॉ. संतोष कुमार डेहरिया ने बड़वारा थाना में आयोजित एक कार्यक्रम में आवेदकों को उनके फोन सुरक्षित वापस किए। मोबाइल फोन पाकर फरियादियों ने खुशी व्यक्त की। कई आवेदकों ने बताया कि उन्हें अपने फोन मिलने की उम्मीद नहीं थी।

एडिशनल एसपी डॉ. डेहरिया ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम लगातार गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस कर रही थी। बरामद किए गए इन 25 मोबाइलों की बाजार में कुल कीमत लाखों रुपये है।

आवेदकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और तत्परता की सराहना करते हुए बड़वारा थाना प्रभारी और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

जिन लोगों को उनके मोबाइल फोन वापस मिले, उनमें नवनीत कुशवाहा (भुडसा), चंद्रप्रकाश केवट (सकरीगढ़), देवेन्द्र कोरी (बड़वारा), खुशबू मौर्य (भुडसा), मंगल सिंह (निगहरा), संदीप सेन (भजिया), रोहित सेन (बड़वारा), गिरानी लाल (गुड़ाकलाँ), मोहित रजक (बड़वारा), नागेन्द्र गुप्ता (देवरी हटाई), डॉ. महेन्द्र (बसाड़ी), सुशील राय (लखाखेरा), आशीष सिंह (भलवारा), अर्जुन नामदेव (देवरी हटाई), सुरेन्द्र गुप्ता (देवरी हटाई), पीताम्बर (पाली, उमरिया), संजीत कुशवाहा (देवरी हटाई), रोहित राय (मुरवारी), रामप्रताप सिंह (निगहरा), अर्जुन नामदेव (मगहवां), रीना सिंह (मझगवां) और देवी सिंह (बसाड़ी) प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इस दौरान थाना प्रभारी के.के. पटेल ने आम जनता से अपील की कि वे अपने मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान के प्रति सजग रहें। मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें या ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments