सांकेतिक फोटो
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने क्लास 10 और क्लास 12 की बोर्ड परीक्षा 2026 की डेट शीट जारी कर दी है। घोषित किए गए शेड्यूल के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक राज्य भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। क्लास 10 और क्लास 12, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। इसमें सेकेंडरी (क्लास 10) और सीनियर सेकेंडरी (क्लास 12) परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र सब्जेक्ट-वाइज टाइमटेबल को आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
जारी किए शेड्यूल के अनुसरा, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 23 फरवरी से शुरू होंगी जो 23 मार्च 2026 आयोजित होंगी। वहीं, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी और 20 मार्च तक चलेंगी। दोनों क्लास की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होंगी। किस दिन कौन कौन सी परीक्षा होगी, इस विवरण को आप नीचे दी गईं तालिकाओं के माध्यम से जान सकते हैं।
कक्षा 10वीं की डेटशीट
| परीक्षा तिथि | विषय |
| 23 फरवरी 2026 | हिंदुस्तानी संगीत / टाइपिंग |
| 24 फरवरी 2026 | हिंदी |
| 27 फरवरी 2026 | गणित |
| 28 फरवरी 2026 | गृह विज्ञान, उर्दू हिन्दुस्तानी संगीत – गायन, हिन्दुस्तानी संगीत (पर्कशन) |
| 07 मार्च 2026 | विज्ञान |
| 09 मार्च 2026 | पंजाबी, बांग्ला, अंग्रेजी |
| 11 मार्च 2026 | सामाजिक विज्ञान |
| 12 मार्च 2026 | उर्दू |
| 14 मार्च 2026 | अंग्रेजी |
| 16 मार्च 2026 | संस्कृत |
| 17 मार्च 2026 | रंजन कला, व्यावसायिक तत्व, खाता बही और लेखाशास्त्र, कृषि |
| 18 मार्च 2026 | सूचना प्रौद्योगिकी (IT) / अन्य क्षेत्रीय भाषाएं |
| 23 मार्च 2026 | हिन्दुस्तानी संगीत – गायन, हिन्दुस्तानी संगीत (पर्कशन) |
कक्षा 12वीं की डेटशीट
| परीक्षा तिथि | परीक्षा विषय |
| 21 फरवरी, 2026 | ड्राइंग और पेंटिंग |
| 23 फरवरी, 2026 | हिंदी, कृषि हिंदी |
| 24 फरवरी, 2026 | हिंदुस्तानी संगीत (गायन और वादन) |
| 25 फरवरी, 2026 | जीव विज्ञान |
| 26 फरवरी, 2026 | अर्थशास्त्र |
| 28 फरवरी, 2026 | मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, गणित, कृषि पेपर |
| 6 मार्च, 2026 | भौतिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान और अर्थशास्त्र |
| 7 मार्च, 2026 | वाणिज्यिक व्यापार |
| 9 मार्च, 2026 | रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, कृषि इंजीनियरिंग, पशुपालन |
| 10 मार्च, 2026 | सैन्य विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान |
| 11 मार्च, 2026 | अंग्रेजी |
| 12 मार्च, 2026 | लेखाशास्त्र, भूगोल, भूविज्ञान, कृषि गणित |
| 14 मार्च, 2026 | गृह विज्ञान |
| 16 मार्च, 2026 | इतिहास, व्यावसायिक अध्ययन |
| 18 मार्च, 2026 | अंग्रेजी |
| 20 मार्च, 2026 | संस्कृत, उर्दू, पंजाबी |
ये भी पढ़ें-
क्या आज जारी होगा UPSC CSE 2026 का नोटिफिकेशन? संघ लोक सेवा आयोग ने नोटिस जारी कर बताया

