Tuesday, December 2, 2025
Homeराज्यमध्यप्रदेशमऊगंज में कलेक्टर न्यायालय शुरू: अब स्थानीय स्तर पर होगी राजस्व...

मऊगंज में कलेक्टर न्यायालय शुरू: अब स्थानीय स्तर पर होगी राजस्व मामलों की सुनवाई, रीवा कमिश्नर ने किया उद्घाटन – Mauganj News


मऊगंज में कलेक्टर न्यायालय शुरू हो गया है। यह न्यायालय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय के नवीन लॉ कॉलेज भवन में स्थापित किया गया है। रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद ने दोपहर 4 बजे न्यायालय का लोकार्पण किया।

.

मऊगंज जिला 15 अगस्त 2023 को अस्तित्व में आया था। कलेक्ट्रेट भवन की व्यवस्था न होने के कारण यह कार्यालय अस्थायी रूप से लॉ कॉलेज भवन में चल रहा है।

लोकार्पण कार्यक्रम में कलेक्टर संजय कुमार जैन मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह और एसडीएम बी.के. पांडेय भी उपस्थित थे। अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस न्यायालय की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। अब उन्हें राजस्व संबंधी मामलों के लिए रीवा या अन्य जिलों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे नागरिकों का समय और धन दोनों बचेगा। यहां राजस्व और अन्य संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments