Monday, May 25, 2026
Homeराज्यराजस्तानकोटा में आज 30 से ज्यादा इलाकों में बिजली बंद: मेंटेनेंस...

कोटा में आज 30 से ज्यादा इलाकों में बिजली बंद: मेंटेनेंस के चलते 4 घंटे तक पावर सप्लाई बंद, जानिए कौनसे क्षेत्र रहेंगे प्रभावित – Kota News



कोटा शहर की बिजली व्यवस्था का कार्य संभाल रही निजी बिजली कंपनी केईडीएल की ओर से लगातार शहर के अलग-अलग इलाकों में विद्युत लाइनों के रखरखाव का काम जारी है। इसी के चलते आज शहर के अलग-अलग इलाकों में 3 से 4 घंटे तक की बिजली कटौती की जा रही है।

.

आज शहर के इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी

  • दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक: अजय आहूजा नगर, पुलिस चौकी क्षेत्र के पास, उड़िया बस्ती, रंगबाड़ी योजना, घरौंदा योजना, विनोबा भावे नगर, बडगांव कृषि क्षेत्र इलाके की 3 घंटे बिजली कटौती रहेगी।
  • सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक: महावीर नगर सेक्टर 6, 7, 9 इलाके की साढ़े घंटे की बिजली कटौती रहेगी।
  • सुबह 9:30 बजे तक: लघु औद्योगिक क्षेत्र, नया बस स्टैंड, लकड़ी बाजार, राजस्थान पत्रिका कार्यालय के आसपास इलाके की बिजली कटौती रहेगी।
  • सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक: रायपुरा सर्किल, मानस सरोवर, गायत्री विहार, आदर्शपुरम, रॉयल पार्क, रायपुरा स्वारेज पंपहाउस, गणेश मार्ट वाली गली, रायपुरा पेट्रोल पंप इलाके की 3 घंटे की बिजली कटौती रहेगी।
  • सुबह 8 बजे से 11 बजे तक: अराफात पेट्रो, डाकघर जेके नगर वोडाफोन टावर, धान मंडी इलाके की 3 घंटे की बिजली कटौती रहेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments