Monday, April 13, 2026
Homeविदेशचीन को ट्रम्प की धमकी- ईरान की मदद नहीं करे: अगर...

चीन को ट्रम्प की धमकी- ईरान की मदद नहीं करे: अगर हमने सैन्य सहायता करते हुए पकड़ा, तो 50% टैरिफ लगाएंगे


तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने चीन को ईरान की मदद नहीं करने की धमकी दी है। उन्होंने कल एक इंटरव्यू में कहा कि अगर चीन ईरान को सैन्य मदद देता हुआ पकड़ा गया, तो उस पर 50% तक टैरिफ लगाया जाएगा।

ट्रम्प ने यह भी कहा कि ब्रिटेन और कुछ अन्य देश होर्मुज स्ट्रेट में माइन (बारूदी सुरंग) हटाने वाले नौसैनिक जहाज भेजेंगे।

इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि उनका देश सही समय आने पर ईरान के खिलाफ कार्रवाई करेगा। वह इसके लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका लॉक्ड एंड लोडेड है, यानी पूरी तरह तैयार है। जब सही समय आएगा, तो अमेरिकी सेना ईरान पर कार्रवाई कर सकती है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  1. चीन को धमकी- ट्रम्प ने चीन को साफ चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान की सैन्य मदद की, तो अमेरिका उस पर 50% तक भारी टैरिफ लगा देगा।
  2. होर्मुज की नाकाबंदी- ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी करेगी और ईरान को टोल देने वाले जहाजों को भी रास्ते में रोक लिया जाएगा।
  3. इजराइली मंत्री का मस्जिद दौरा- इजराइल के मंत्री बेन गविर के अल अक्सा मस्जिद दौरे पर जॉर्डन ने विरोध जताया और इसे भड़काऊ कदम बताते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कहा।
  4. ईरान ने टोल मांगा- ईरान ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह उसके कंट्रोल में है और वहां से गुजरने वाले जहाजों को रियाल में टोल देना जरूरी होगा।
  5. 50 लोग गिरफ्तार- ईरान में करीब 50 लोगों को जासूसी के आरोप में पकड़ा गया है, जिन पर अमेरिका और इजराइल को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप है।

ईरान जंग जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने खुद को जीसस की तरह दिखाया

ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में ट्रम्प ने खुद को जीसस की तरह दिखाया है।

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लेबनान में इजराइली हमलों से मौतों का आंकड़ा 2055 पहुंचा

लेबनान में इजराइल के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,055 हो गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 2 मार्च से शुरू हुई इस सैन्य कार्रवाई में कम से कम 6,588 लोग घायल भी हुए हैं।

51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट- ईरान पर फिर हमले शुरू कर सकता है अमेरिका

ईरान से बातचीत नाकाम होने के बाद अमेरिका एक बार फिर ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रम्प ईरान पर दोबारा एयरस्ट्राइक करने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं।

अमेरिका पहले ही होर्मुज स्ट्रेट पर नौसैनिक नाकेबंदी का ऐलान कर चुका है और अब इसके साथ अन्य सैन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।

व्हाइट हाउस ने कहा है कि सभी विकल्प खुले हैं और हालात के अनुसार आगे फैसला लिया जाएगा।

02:32 AM13 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने पोप लियो को विदेश नीति के लिए खराब बताया

ट्रम्प ने कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप लियो सोलहवें को विदेश नीति के लिए खराब बताया है। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में ट्रम्प ने कहा कि पोप का रुख विदेश नीति के मामलों में सही नहीं है। दरअसल पिछले हफ्ते पोप लियो ने ईरान को लेकर ट्रम्प की धमकियों और बयानबाजी की आलोचना की थी।

ट्रम्प ने कहा कि वह ऐसे पोप को नहीं चाहते जो ईरान के परमाणु हथियार रखने के मुद्दे पर नरम रुख अपनाएं।

तस्वीर वेटिकल के सेंट पीटर बेसिलिका में एक प्रार्थना सभा अध्यक्षता करते पोप लियो की है।

तस्वीर वेटिकल के सेंट पीटर बेसिलिका में एक प्रार्थना सभा अध्यक्षता करते पोप लियो की है।

02:28 AM13 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका की नाकेबंदी से एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट

ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकेबंदी के ऐलान से एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई है। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.84% गिरा, जबकि टॉपिक्स 0.42% नीचे रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.83% लुढ़क गया।

निवेशकों में इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है कि नाकेबंदी के कारण तेल सप्लाई प्रभावित हो सकती है, खासकर होर्मुज स्ट्रेट के जरिए होने वाली आपूर्ति पर असर पड़ सकता है।

02:19 AM13 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को किसी भी हाल में परमाणु हथियार नहीं रखने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करना चाहता है, लेकिन अमेरिका इसे होने नहीं देगा।

उन्होंने दोहराया कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा और इस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान दबाव में है और खराब स्थिति में है।

02:12 AM13 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान के साथ सीजफायर कायम

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ सीजफायर कायम है। उन्होंने बताया कि ईरान के खिलाफ घोषित नौसैनिक नाकेबंदी सोमवार सुबह (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे) से लागू होगी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, ईरान के बंदरगाहों की ओर आने-जाने वाले सभी जहाजों को रोका जाएगा।

ट्रम्प ने कहा कि ईरान अब भी बातचीत की मेज पर लौट सकता है, लेकिन उन्होंने साफ किया कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने दावा किया कि ईरान खराब स्थिति में है और दबाव में है। ट्रम्प ने कहा, “अगर वे वापस आते हैं तो ठीक, नहीं आते तो भी मुझे फर्क नहीं पड़ता।”

02:06 AM13 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने NATO पर नाराजगी जताई; बोले- हम खर्च करते हैं, लेकिन वे हमारे साथ नहीं थे

ट्रम्प ने NATO को लेकर नाराजगी जताई है और कहा कि संगठन जरूरत के समय अमेरिका के साथ नहीं था। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका NATO पर भारी खर्च करता है, लेकिन उसे उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वह NATO से निराश हैं और इस मुद्दे पर गंभीर समीक्षा की जाएगी।

02:02 AM13 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने कहा- अमेरिका की नाकेबंदी फेल होगी

ईरान ने अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी पर सख्त चेतावनी दी है। ईरान के सीनियर नेता मोहसिन रेजाई ने कहा कि यह नाकेबंदी फेल होगी और अमेरिका को हार का सामना करना पड़ेगा।

रेजाई ने कहा कि जैसे अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट के मामले में ईरान के खिलाफ सफल नहीं हो पाया, वैसे ही इस बार भी नाकाम रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरानी सेना अमेरिका को ऐसी कार्रवाई की अनुमति नहीं देगी।

रेजाई ने दावा किया कि ईरान के पास जवाब देने के लिए कई अनछुए विकल्प मौजूद हैं, जिनका अभी तक इस्तेमाल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान ऐसा देश नहीं है जिसे ट्वीट और काल्पनिक योजनाओं के जरिए घेरा जा सके।

01:52 AM13 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान बोला- इजराइल से युद्ध खत्म करने को तैयार

लेबनान ने इजराइल के साथ जारी युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत की इच्छा जताई है। प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि उनका देश कूटनीतिक समाधान के लिए तैयार है।

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर मंगलवार को वॉशिंगटन में अहम बैठक प्रस्तावित है। वहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत होगी।

सलाम ने इजराइली हमलों में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

तस्वीर लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम की है। वे 14 अप्रैल को वॉशिंगटन में जंग खत्म करने के लिए बैठक करेंगे।

तस्वीर लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम की है। वे 14 अप्रैल को वॉशिंगटन में जंग खत्म करने के लिए बैठक करेंगे।

01:47 AM13 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी असरदार होगी

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के बंदरगाहों पर प्रस्तावित नाकेबंदी असरदार साबित होगी। मीडिया से बातचीत में ट्रम्प ने दावा किया कि इस कदम से ईरान की तेल बिक्री पर रोक लगेगी और उस पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ कई अन्य देश भी इस कार्रवाई में सहयोग कर रहे हैं।

01:30 AM13 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका की नाकाबंदी के ऐलान के बाद तेल की कीमतें बढ़ीं

अमेरिका ने ऐलान किया है कि सोमवार से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी की जाएगी। इसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई है।

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी क्रूड ऑयल 8% बढ़कर 104.24 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 7% बढ़कर 102.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments