Monday, April 13, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशझांसी में मां के दुपट्टे से युवक ने लगाई फांसी: पिता...

झांसी में मां के दुपट्टे से युवक ने लगाई फांसी: पिता घर लौटे तो फंदे पर झूल रहा था बेटे का शव, परिजन बोले-कारण पता नहीं – Jhansi News




झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा के छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मोहनी बाबा क्षेत्र की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। गोविंद चौराहा स्थित मोहनी बाबा के पास सैंयर गेट इलाके में रहने वाले शाहिद अली अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। परिवार में पत्नी और दो बेटे कौशिफ (18) और मेजान अली (15) हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते परिवार के सभी सदस्य काम करते हैं। कौशिफ 11वीं की पढ़ाई करने के साथ-साथ सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नंदनपुरा में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर भी काम करता था।
परिजनों के अनुसार, रविवार दोपहर घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान कौशिफ काम से लौटकर घर आया, खाना खाया और उसके बाद मां के दुपट्टे से पंखे के सहारे फांसी लगा ली। शाम को जब उसके पिता शाहिद अली काम से लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर उन्होंने खिड़की से देखा तो बेटे का शव पंखे से लटका हुआ था। किसी तरह दरवाजा खोला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments