Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यगुजरातगुजरात निकाय चुनाव- कांग्रेस ने 32 सीटें गंवाई: नवसारी में मैंडेट...

गुजरात निकाय चुनाव- कांग्रेस ने 32 सीटें गंवाई: नवसारी में मैंडेट जमा करने में 10 मिनट की देरी, भाजपा ने जीत की तैयारी की – Gujarat News




गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले ही कांग्रेस के लिए नवसारी जिले से बुरी खबर सामने आई है। पार्टी द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आधिकारिक मैंडेट जमा न कर पाने के चलते कांग्रेस को जिले में कुल 32 सीटों से हाथ धोना पड़ा है। इस बात की पूरी संभावना है कि अब ये सभी सीटें सीधे भाजपा के खाते में जाएंगी। गणदेवी नगरपालिका से कांग्रेस ‘बाहर’
कांग्रेस ने गणदेवी नगरपालिका के 6 वार्डों की 24 सीटों के लिए 18 उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि, फॉर्म जमा करने के आखिरी दिन शहर कांग्रेस अध्यक्ष दोपहर 3:10 बजे मैंडेट लेकर पहुंचे। चुनाव अधिकारी ने मैंडेट स्वीकार करने से यह कहते हुए इनकार किया कि 3 बजे की समय सीमा बीत चुकी है। नतीजतन, कांग्रेस के सभी 18 नामांकन फॉर्म खारिज हो गए। यह लोकतंत्र का दमन है: कांग्रेस
नवसारी कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश पटेल ने इस फैसले को अलोकतांत्रिक करार देकर आरोप लगाया कि हमारे प्रतिनिधि 3:10 बजे तक परिसर में ही मौजूद थे और फॉर्म भरने की प्रक्रिया में व्यस्त थे। अधिकारी ने राजनीतिक दबाव के चलते मैंडेट स्वीकार नहीं किया। कांग्रेस ने गुजरात अधिनियम 1950 की धारा 33 और पुराने फैसलों का हवाला देते हुए हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी है। नगरपालिका समेत ये सीटें भी गंवाईं
गणदेवी तालुका पंचायत की 6 सीटें
नवसारी जिला पंचायत की 3 सीटें
नवसारी मनपा की 2 सीटें
जलालपुर तालुका पंचायत की 2 सीटें
चिखली तालुका पंचायत की 1 सीट ——————————–
गुजरात निकाय चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 15 मनपा, 84 नगरपालिका, 34 जिला व 260 तालुका पंचायतों में 26 को मतदान, 28 को रिजल्ट राज्य चुनाव आयोग ने गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। 15 महानगरपालिकाओं, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। 28 अप्रैल को चुनाव परिणाम आएगा। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments