Smart TV के बाद अब होम एंटरटेनमेंट में एक और डिवाइस अपनी जगह बना रहा है। पिछले कुछ महीनों में पोर्टेबल प्रोजेक्टर की बिक्री बढ़ी है। इन दिनों आने वाले ये प्रोजेक्टर Android प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं, जिनमें आप अपने पसंदीदा OTT ऐप्स पर वेबसीरीज, मूवीज और क्रिकेट मैच का आनंद ले सकते हैं। देसी कंपनी Zebronics ने नया स्मार्ट प्रोजेक्टर ZEB-PixaPlay 77G लॉन्च किया है। यह प्रोजेक्टर आपके घर की दीवार को 200 इंच की स्क्रीन में बदल देगा। आप फैमिली के साथ बैठकर अपने पसंदीदा शोज, मूवीज आदि देख पाएंगे।
स्मार्ट पोर्टेबल प्रोजेक्टर
Zebronics का यह पोर्टेबल प्रोजेक्टर है, जिसे आप अपने साथ कहीं भी लेकर जा सकते हैं। यह प्रोजेक्टर 7500 ल्यूमन की ब्राइटनेस ऑफर करता है। इसमें FHD और 4K रेजलूशन का सपोर्ट मिलता है। प्रोजेक्टर की स्क्रीन साइज 200 इंच तक की है और इसे आप दीवार से 6 मीटर दूर तक से प्रोजेक्ट कर सकते हैं। वहीं, इस प्रोजेक्टर को दीवार के 1 मीटर पास तक से भी प्रोजेक्ट किया जा सकता है।
इस प्रोजेक्टर में ऑटोफोकस और ऑटोकीस्टोन करेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो स्क्रीन की साइज के हिसाब से पिक्चर की क्वालिटी को सुधार लेते हैं। आपको मैनुअली लैंस को घूमाने की जरूरत नहीं होगी। इस प्रोजेक्टर की बॉडी में फैब्रिक फिनिशिंग मिलती है। इसे कैरी करने के लिए इसमें एक हैंडल दिया गया है। इस प्रोजेक्टर को 270 डिग्री तक टेढ़ा किया जा सकता है।
स्मार्ट पोर्टेबल प्रोजेक्टर
OTT ऐप्स पहले से इंस्टॉल
Zebronics का यह प्रोजेक्टर गूगल के Android 11 प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें Netflix, Youtube, Prime Video, JioHotstar जैसे ऐप्स पहले से ही इंस्टॉल्ड मिलेंगे। इसके साथ एक रिमोट भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप OTT ऐप्स को स्विच कर सकते हैं। यह प्रोजेक्टर क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 2GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरज मिलता है।
कंपनी का दावा है कि इस प्रोजेक्टर की LED लाइट 30,000 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक मिलते हैं। वहीं, WiFi, HDMI, USB पोर्ट भी दिए गए हैं। इसकी कीमत 17,999 रुपये है और इसे अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें – 2,000 रुपये महीने से कम में घर लाएं ये तीन स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा ऑफर

