Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यबिहार1 मई तक कर सकते हैं स्व गणना: पोर्टल पर अपनी...

1 मई तक कर सकते हैं स्व गणना: पोर्टल पर अपनी पारिवारिक जानकारी देनी होगी, सवालों के जवाब के बाद यूनिक आईडी जारी होगा – Gaya News




जिले में जनगणना 2027 की तैयारी अब जमीन पर दिखने लगी है। शुक्रवार को डीएम सह प्रधान जनगणना अधिकारी शशांक शुभंकर ने स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत कर दी। खास बात यह है कि इस बार आम लोग खुद ही अपने परिवार और मकान की जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे। डीएम ने खुद पोर्टल पर लॉगिन कर अपना रजिस्ट्रेशन किया और अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब जनगणना सिर्फ सरकारी टीम पर निर्भर नहीं रहेगी, लोग भी सीधे इसमें भागीदार बनेंगे। इससे पूरी प्रक्रिया तेज होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और गड़बड़ी की गुंजाइश कम होगी। प्रशासन ने 17 अप्रैल से 1 मई तक का समय स्व-गणना के लिए तय किया है। इस दौरान लोग पोर्टल पर जाकर अपने परिवार के सदस्यों और मकान से जुड़ी पूरी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। जानकारी भरने के बाद एक यूनिक आईडी जेनरेट होगी। यही आईडी आगे सबसे अहम दस्तावेज बनेगी। इसे सुरक्षित रखना होगा। 2 मई से घर पहुंचेंगे प्रगणक 2 मई से 31 मई के बीच जिले में घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और गणना का काम होगा। उस समय प्रगणक जब घर पहुंचेंगे, तो वे इस आईडी के आधार पर डाटा का मिलान करेंगे। अगर कहीं गलती या कमी दिखी, तो मौके पर ही सुधार भी किया जाएगा। डीएम ने बताया कि यह सिर्फ औपचारिक काम नहीं है, बल्कि देश की योजना और नीतियों की नींव इसी डेटा पर टिकी होती है। ऐसे में सही और समय पर जानकारी देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रशासन का फोकस इस बार डिजिटल भागीदारी बढ़ाने पर है। अधिकारियों और कर्मियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे लोगों को जागरूक करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करें।

व्यक्ति स्व गणना की प्रक्रिया आसानी से पूरा कर सकते एडीएम पंकज कुमार ने बताया कि पहले दिन 1209 लोगों ने स्व गणना का कार्य पूरा किया है। इसकी शुरुआत कमिश्नर आईजी, डीएम, एसएसपी के अलावा जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के विधायकों ने की है। साथ जिले के सभी सरकारी विभाग के कर्मियों ने भी स्व गणना की प्रक्रिया पूरी की गई। शेष कर्मियों से भी इसे शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया गया है। एडीएम ने कहा कि यह एक बड़ा अभियान है और सरल भी है। कोई भी व्यक्ति स्व गणना की प्रक्रिया आसानी से पूरा कर सकते है। यदि कोई किसी वजह से यह काम नहीं सका है तो 2 मई के बाद घर घर जाने वाले गणक पूरा कर देंगे। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति https://se.census.gov.in साइट पर जाकर इस काम को आसानी से कर सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments