Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यराजस्तानजयपुर में सबसे बड़ा सफाई अभियान: छुट्‌टी के दिन 150 वार्ड...

जयपुर में सबसे बड़ा सफाई अभियान: छुट्‌टी के दिन 150 वार्ड में एक साथ सफाई शुरू, 2 हजार गाड़ियों से उठाया जाएगा कचरा – Jaipur News


जयपुर में सबसे बड़े सफाई अभियान के लिए छुट्‌टी के दिन भी कर्मचारी-अधिकारी फील्ड में उतरे हैं।

जयपुर में सबसे बड़ा सफाई अभियान शुरू हो गया है। जयपुर नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा मालवीय नगर वार्ड 83 हाजरीगाह पहुंच चुके हैं। यहां कमिश्नर ने सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर उन्हें मोटिवेट किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने जयपुर को स्वच्छ बनाने की शपथ भ

.

शनिवार को विशेष सफाई अभियान के दौरान नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने स्टाफ को मोटिवेट किया।

शनिवार को नगर निगम करीब 14 घंटे सफाई अभियान चलाएगा। जयपुर नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा की अगुवाई में यह ‘सफाई सेवा मैराथन-2026’ का आयोजन आज (शनिवार) किया जा रहा है। शहर के सभी 13 जोन और 150 वार्डों में देर रात तक एक साथ अभियान चलेगा। शहर को सुंदर और साफ बनाने की कोशिश की जाएगी। सरकारी छुट्‌टी के बावजूद निगम के अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में उतर गए हैं।

नगर निगम करीब 14 घंटे सफाई अभियान चलाएगा। जयपुर नगर निगम कमिश्नर ओम कसेरा की अगुवाई में यह ‘सफाई सेवा मैराथन-2026’ का आयोजन आज (शनिवार) किया जा रहा है। शहर के सभी 13 जोन और 150 वार्डों में देर रात तक एक साथ अभियान चलेगा। शहर को सुंदर और साफ बनाने की कोशिश की जाएगी। सरकारी छुट्‌टी के बावजूद निगम के अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में उतर गए हैं।

निगम कमिश्नर ओम कसेरा ने बताया- राजधानी में रोजाना 2000 से 3000 टन कचरा उठाया जाता है, लेकिन विशेष अभियान के दौरान यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। अतिरिक्त मैनपावर और संसाधनों के जरिए शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments