Monday, April 20, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशअधिवक्ता विजेंद्र सिंह मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: देवरिया में...

अधिवक्ता विजेंद्र सिंह मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: देवरिया में ग्राम प्रधान के पुत्रों को न्यायिक हिरासत में भेजा – Deoria News




देवरिया में वरिष्ठ अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों ग्राम प्रधान के पुत्र हैं। मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान समेत अन्य नामजद अभी भी फरार हैं। यह घटना 5 अप्रैल को बरहज तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में हुई थी। चकनाली की जमीन पर सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। अधिवक्ता विजेंद्र सिंह इस निर्माण का विरोध कर रहे थे, तभी ग्राम प्रधान राजेश यादव और उनके समर्थकों से उनकी कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र प्रशांत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान राजेश यादव, दुबौली गांव के प्रधान गामा यादव, तारकेश्वर यादव, कुलवंत यादव, सुखवंत यादव उर्फ बीरू सहित आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया की प्राथमिक विद्यालय करजहां के पास से ग्राम प्रधान के पुत्र कुलवंत यादव और सुखवंत यादव उर्फ बीरू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद से अधिवक्ताओं में आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments