नागौर शहर मे आयोजित धींगा गवर महोत्सव के तहत उत्कृष्ट स्वांग प्रस्तुत करने वाली चयनित महिलाओ को एडीएम कार्यालय नागौर मे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे एडीएम चंपालाल जीणगर ने सभी विजेताओ को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह दैनिक भास्कर, दैनिक भास्कर डिजिटल एवं डॉ. पवन श्रीमाली एडवोकेट एंड एसोसिएट्स के सौजन्य से आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया मे निर्णायक मंडल के रूप मे कविता स्वामी एवं पुष्पलता व्यास ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान एडीएम चंपालाल जीणगर ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परंपराओ को जीवित रखना जरूरी है और इस तरह के आयोजन महिलाओ की प्रतिभा को सशक्त मंच देते है।
इन्हे किया गया सम्मानित धींगा गवर महोत्सव मे उत्कृष्ट स्वांग के लिए अन्नपूर्णा व पद्मिनी पुरोहित, सरोज पुरोहित, ममता कल्ला व सिद्धि व्यास, रजनी पुरोहित, गायत्री व राखी, डिंपल व रीतू सहित अन्य प्रतिभागी महिलाओ को सम्मानित किया गया। सभी महिलाओ ने पारंपरिक कला, वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुति से उत्सव की रौनक बढाई। सम्मान समारोह के बाद सभी प्रतिभागी महिलाए कलेक्टर गार्डन मे एकत्रित हुई, जहा उन्होने पारंपरिक गीत गाए और सामूहिक फोटोग्राफी करवाई। कार्यक्रम मे मौजूद प्रतिभागियो और अतिथियो ने आयोजन को सफल और उत्साहपूर्ण बताया।
Source link

