Thursday, April 23, 2026
Homeटेक्नोलॉजीVivo X300 Ultra, Vivo X300 FE भारत में किस दिन होंगे लॉन्च?

Vivo X300 Ultra, Vivo X300 FE भारत में किस दिन होंगे लॉन्च?


Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE जल्द भारतीय बाजार में एंट्री मारने वाले हैं। वीवो के ये दोनों फोन DSLR लेवल की कैमरा क्वालिटी के साथ आएंगे। पिछले दिनों कंपनी ने इन दोनों फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट किया था। अब चीनी ब्रांड ने फोन की लॉन्च डेट भी कंफर्म कर दी है। साथ ही, ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फोन को कई फीचर्स भी सामने आ गए हैं।

Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को भारत में 6 मई को लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों फोन पहले ही ग्लोबल मार्केट में एंट्री ले चुके हैं। भारत में भी ये दोनों फोन ग्लोबल वेरिएंट जैसे फीचर्स के साथ आ सकते हैं। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस फोन की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म की है।  Vivo X300 FE को भारत में Lilac Purple, Noir Black और Urban Olive कलर में पेश किया जाएगा। यह फोन महज 7.99mm पतला होगा।

Vivo X300 Ultra के फीचर्स (संभावित)

वीवो का यह फोन 6.82 इंच के 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसका डिस्प्ले 144Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह Qualcomm Snaodragon 8 Elite Gen 5 के साथ आ सकता है। फोन में 16GB LPDDR5X रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिल सकती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

DSLR क्वालिटी के कैमरे वाले इस फोन के बैक में तीन कैमरे दिए जाएंगे, जिनमें 200MP का मेन OIS कैमरा शामिल है। वहीं, इस फोन में 200MP का पेरीस्कोप और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा। इसका कैमरा 3.5x ऑप्टिकल और 150x डिजिटल जूम को सपोर्ट कर सकता है।

यह फोन 6,600mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। इस फोन में 100W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। यह 40W वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ भी आ सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, WiFi 7, Bluetooth 5.4, NFC जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

Vivo X300 FE के फीचर्स (संभावित)

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन 6,500mAh की बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग के साथ आ सकता है। फोन में 50MP का मेन सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 50MP का एक और टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 100x डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा। इस फोन में 8MP का तीसरा अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50MP का कैमरा दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें – Jio का 84 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, फ्री कॉलिंग और डेटा के साथ मिलेगा JioHotstar





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments