Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसतना में अपहरण-दुष्कर्म के तीन मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार: शादी...

सतना में अपहरण-दुष्कर्म के तीन मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर शोषण और किडनैपिंग केस में हुई कार्रवाई – Satna News




सतना जिले में अपहरण और दुष्कर्म के तीन अलग-अलग मामलों में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी से पहले आरोपियों का मेडिकल चेकअप कराया गया और डीएनए जांच के लिए ब्लड सैंपल भी लिए गए। नागौद टीआई अशोक पांडेय ने बताया कि 30 मार्च को एक नाबालिग लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तीन सप्ताह की खोजबीन के बाद साइबर सेल से मिले सुराग पर एक टीम को हरियाणा के गुरुग्राम भेजा गया। पुलिस ने गुरुग्राम से नाबालिग को ढूंढ निकालने के साथ ही अपहरण के आरोपी पवन ढीमर (22), निवासी अटरा, को भी गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को वापस आने पर कोर्ट में नाबालिग के बयान दर्ज कराए गए, जिसमें उसने आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दैहिक शोषण करने का खुलासा किया। इसके बाद आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गईं। एक अन्य मामले में नागौद थाना पुलिस ने दो बच्चों की मां का दैहिक शोषण करने के आरोप में सूरज (36), निवासी टेकुआ, जिला रीवा, को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चार साल पहले महिला के पति की बीमारी से मौत हो जाने के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ जीवनयापन कर रही थी। इसी बीच एक रिश्तेदार सूरज पटेल मदद के बहाने उसके घर आने-जाने लगा। उसने महिला को बातों में फंसाकर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और उसके घर पर ही रहने लगा। चार साल तक महिला का दैहिक शोषण करने के बाद भी आरोपी ने विवाह नहीं किया और बात छेड़ने पर पीड़िता को धमकाने लगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया। शादी समारोह से पकड़ा गया आरोपी कोलगवां टीआई सुदीप सोनी के मुताबिक 8 दिसंबर 2025 को एक युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि पूर्व से परिचित और रिश्ते में आने वाले सतेन्द्र सिंह पुत्र रामदशरथ सिंह पटेल 32 वर्ष, निवासी करहीकला, थाना उचेहरा ने शादी का भरोसा दिलाकर लंबे समय तक दैहिक शोषण किया, मगर जब उसने रिश्ते को नाम देने की बात कही तो आरोपी वादे से मुकर गया। इतना ही नहीं पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी देने लगा, ऐसे में उसने परिजनों को अवगत कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन एफआईआर दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी सतेन्द्र फरार हो गया। अंतत: साढ़े चार माह की खोजबीन के बाद मुखबिर की सूचना पर एक शादी समारोह में आए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments