Norway Chess 2025: मैग्नस कार्लसन ने नॉर्वे शतरंज 2025 का खिताब जीत लिया है. विश्व चैंपियन ने भारत के गुकेश और इटेलियन-अमेरिकन चेस प्लेयर फैबियानो कारुआना को पीछे छोड़ टाइटल अपने नाम कर लिया है. भारत के चेस प्लेयर गुकेश तीसरे स्थान पर रहे.
जीत के बाद कार्लसन ने कहा,”इस तरह के दिन और इस तरह के टूर्नामेंट के बाद यह बहुत बड़ी राहत है. मेरे संघर्षों को अंत में अच्छी तरह से सफलता मिली. मैंने अंत तक लड़ाई लड़ी, मैं इससे खुश हूं.”
उनसे जब यह पूछा गया कि क्या वो क्लासिकस चेस फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे, कार्लसन ने कहा: “निश्चित रूप से बहुत ज़्यादा नहीं. मैं यह नहीं कहूंगा कि यह टूर्नामेंट मेरा आखिरी टूर्नामेंट था. मैं शतरंज के दूसरे रूपों का ज़्यादा आनंद लेता हूं.”

