ग्वालियर में अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस सीजन की सबसे गर्म रात मानी जा रही है। पिछले चार वर्षों में यह दूसरी बार है जब अप्रैल में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचा है। इससे पहले 26 अप्रैल 2025 को 43.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं 17 अप्रैल 2023 और 26 अप्रैल 2024 को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री दर्ज हुआ था। सुबह से ही देखने को मिल रहा गर्मी का असर गर्मी का असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 5:30 बजे तापमान 29 डिग्री था, जो महज तीन घंटे में 8:30 बजे तक बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे दिन में तेज लू और भीषण गर्मी के संकेत मिल रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान की ओर से आ रही गर्म और शुष्क हवाएं इस तेज गर्मी का मुख्य कारण हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग में लगातार तापमान बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की चेतावनी जारी की गई है। दोपहर के समय घरों में ही रहें मौजूदा हालात को देखते हुए फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने, अधिक से अधिक पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
Source link
अप्रैल में ही जून जैसी तपिश: ग्वालियर में पारा 43.4 डिग्री, सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज; अगले 24 घंटे में 44 तक पहुंचने का अलर्ट – Gwalior News
RELATED ARTICLES

