रीवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर में बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। इतवारी ट्रेन से उतरे 9 यात्री मरम्मत के दौरान बंद पड़ी लिफ्ट के बीच में ही फंस गए। लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिससे सभी यात्री करीब एक घंटे तक अंदर ही कैद रहे। बंद पड़ी लिफ्ट में किसी तरह का संकेतक नहीं लगाया गया था। जहां बुधवार दोपहर रेलवे प्रबंधन की लापरवाही से यात्री धोखे में पड़कर उसमें सवार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें सभी यात्री सामान्य पाए गए। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की। इनमें से 8 यात्रियों को मऊगंज जिले के बरॉव तक आर्टिगा टैक्सी से भेजा गया, जबकि कोरवा (छत्तीसगढ़) से रामपुर नैकिन, जिला सीधी जा रही एक महिला यात्री को उसकी बच्ची सहित अलग से रवाना किया गया। घटना के बाद स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और लिफ्ट मरम्मत कार्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यात्रियों ने बिना सुरक्षा मानकों के लिफ्ट चालू रहने पर नाराजगी भी जताई है।
Source link
रीवा में बंद लिफ्ट में 1 घंटे फंसे 9 यात्री: बाहर निकालकर रेल विभाग ने टैक्सी से घर भेजा; सांकेतिक न लगा होने से परेशानी – Rewa News
RELATED ARTICLES

