Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसहारनपुर में मुठभेड़ के दो हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट: काउंटर फायरिंग में दोनों...

सहारनपुर में मुठभेड़ के दो हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट: काउंटर फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली, तीन बदमाश हुए फरार, लखनौती गोलीकांड को दिया था अंजाम – Saharanpur News



घटनास्थल से नमूने लेती हुई फोरेंसिक की टीम।

सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब एक बजे पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की फायरिंग हो गई। इस मुठभेड़ में दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन बदमाश अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

.

संदिग्ध वाहन देखकर पीछा किया

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि देवबंद पुलिस अंबेहटा तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी नूरपुर की ओर से एक वर्ना कार और एक बाइक पर सवार कुछ संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर वे वाहन मोड़कर लखनौती गांव की ओर भागने लगे। पीछा करने पर कार एक पुलिया से टकरा गई और बदमाशों ने उतरते ही पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए जिन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अचिन उर्फ रविकांत उर्फ रवि त्यागी निवासी देवबंद और सक्षम त्यागी उर्फ घोलू निवासी थाना नागल के रूप में हुई है। अचिन के दाहिने पैर और सक्षम के बाएं पैर में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अचिन उर्फ रविकांत देवबंद का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ छह से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सक्षम त्यागी उर्फ घोलू थाना नागल का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर करीब 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, एक वर्ना कार, एक स्प्लेंडर बाइक और नगदी बरामद की है।

31 मई को किया था फायरिंग कांड

गिरफ्तार दोनों बदमाश 31 मई को देवबंद के लखनौती गांव में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में वांछित थे। पुलिस के अनुसार, अचिन त्यागी का अपने फूफा संजय त्यागी से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। उसी रंजिश में अचिन करीब 20 लड़कों को लेकर संजय त्यागी के मकान पर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में संजय त्यागी के पैर में गोली लग गई थी। घायल संजय के भाई सत्यवान की तहरीर पर इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। फायरिंग का एक वीडियो भी वायरल किया गया था।

तीन बदमाश अब भी फरार

मुठभेड़ के दौरान तीन अन्य बदमाश अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने इलाके में सघन कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments