गोलागंज में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा मोड़ के पास हुई। मृतक की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के लगटू हाता गांव निवासी ईश मोहम्मद(23) के रूप में हुई है। ईश मोहम्मद अपने दोस्त फिरोज आलम(25) के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान, बरौली थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी जनार्दन यादव की पत्नी सड़क पार कर रही थीं। वह अपने रिश्तेदार के घर पूजा कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। रोड क्रॉस करते समय हादसा सड़क पार करते समय बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सड़क पर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक और महिला बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तत्काल तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बाइक सवार ईश मोहम्मद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक किया जब्त घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक समय रहते उस पर नियंत्रण नहीं पा सका।
Source link

