Sunday, May 17, 2026
Homeफूडतरबूज खाने का सही तरीका, इन चीजों के साथ सेवन की सख्त...

तरबूज खाने का सही तरीका, इन चीजों के साथ सेवन की सख्त मनाही, बिगड़ने लगेगी सेहत


Last Updated:

Watermelon Eating Tips: तरबूज खाने से कई लोगों की गंभीर रूप से तबीयत बिगड़ने और मौत की खबर लगातार आ रही है. ऐसे में ये लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. यहां आप तरबूज खाने का सही तरीका जान सकते हैं, जो सेहत को बनाएं रखने के लिए बहुत जरूरी हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गर्मी के मौसम में लोग सबसे ज्यादा तरबूज और खरबूजा खाना पसंद करते हैं. ये दोनों फल शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पानी की कमी भी पूरी करते हैं. तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच ये फल शरीर को तरोताजा रखने में मदद करते हैं. हालांकि, इन फलों को सही तरीके से खाना बहुत जरूरी होता है. अगर इन्हें गलत चीजों के साथ खाया जाए, तो फायदा मिलने की जगह पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं.

आयुर्वेद में कुछ खाद्य पदार्थों को एक साथ खाने से मना किया गया है. इसे ‘विरुद्ध आहार’ कहा जाता है. इसका मतलब है ऐसी चीजें जिन्हें साथ खाने से पाचन खराब हो सकता है. तरबूज और खरबूजा भी ऐसे फल हैं जिन्हें सोच-समझकर खाना चाहिए. खासतौर पर इनके साथ दूध, दही या दूसरी डेयरी चीजें नहीं खानी चाहिए. ऐसा करने से खाना ठीक से पच नहीं पाता और गैस, पेट दर्द या भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

तरबूज खाने का सही तरीका

बहुत से लोग गर्मियों में ठंडे फल खाने के साथ तला-भुना खाना भी पसंद करते हैं, लेकिन यह आदत नुकसान पहुंचा सकती है. तरबूज और खरबूजे जैसे पानी से भरपूर फलों के साथ ज्यादा ऑयली या मसालेदार खाना खाने से पेट पर असर पड़ सकता है. इससे अपच, एसिडिटी और पेट में जलन जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. गर्मी में शरीर पहले ही गर्म रहता है, इसलिए हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना ज्यादा अच्छा माना जाता है.

इन फलों को भारी भोजन या ज्यादा अनाज के साथ भी नहीं खाना चाहिए. अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद तरबूज या खरबूजा खाते हैं, तो पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. इससे शरीर में आलस, भारीपन और बेचैनी महसूस हो सकती है. इसलिए इन्हें अकेले खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

बहुत ठंडे पेय पदार्थों के साथ भी तरबूज और खरबूजा खाना सही नहीं माना जाता. कुछ लोग इन फलों के साथ आइस्ड ड्रिंक या बर्फ वाला पानी पी लेते हैं, जिससे पेट की प्राकृतिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. इससे दस्त, पेट दर्द या पाचन संबंधी दूसरी समस्याएं हो सकती हैं. आयुर्वेद के अनुसार, पानी वाले फलों को अकेले या फिर उसी तरह के दूसरे फलों के साथ खाना बेहतर होता है. इससे शरीर को पोषण सही तरीके से मिलता है और पाचन भी अच्छा रहता है.

ये हैं हेल्दी विकल्प
अगर किसी कारण से आप तरबूज या खरबूजा नहीं खा सकते, तो गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए दूसरे विकल्प भी अपनाए जा सकते हैं. नारियल पानी, बेल का शरबत, नींबू पानी और छाछ जैसी चीजें शरीर को ठंडक देने और पानी की कमी दूर करने में मदद करती हैं. इसके साथ ही सही खानपान, पर्याप्त पानी और आराम भी गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments