Tuesday, May 19, 2026
Homeविदेशट्रम्प-नेतन्याहू की हत्या करने वाले को ₹500 करोड़ देगा ईरान: संसद...

ट्रम्प-नेतन्याहू की हत्या करने वाले को ₹500 करोड़ देगा ईरान: संसद में बिल लाने की तैयारी; ट्रम्प ने ईरान पर आज होने वाला हमला टाला


  • Hindi News
  • International
  • Iran US War Ceasefire Conditions LIVE Update; Donald Trump Enriched Uranium Frozen Assets | Hormuz Strait

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान की संसद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या करने वालों को ₹500 करोड़ से ज्यादा इनाम देने वाला बिल ला सकती है।

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी संसद का राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग इस बिल की तैयारी कर रहा है। आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि ‘इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई’ नाम से बिल तैयार किया जा रहा है।

ईरानी सांसद महमूद नबावियन ने कहा कि संसद जल्द इस बिल पर वोटिंग कर सकती है, जो ट्रम्प और नेतन्याहू को जहन्नुम पहुंचाने वालों को इनाम देगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई सैन्य और राजनीतिक नेताओं की मौत के बाद यह कदम उठाया जा रहा है।

इस बीच ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने ईरान पर मंगलवार को होने वाला हमला फिलहाल टाल दिया है। ट्रम्प ने कहा कि कतर, सऊदी अरब और UAE जैसे गल्फ देशों के नेताओं ने बातचीत को मौका देने के लिए कुछ दिन का समय मांगा था।

ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ईरान पर हमला टालने की जानकारी दी।

ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ईरान पर हमला टालने की जानकारी दी।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

1. ट्रम्प की ईरान को धमकी- जल्दी समझौता करो, वरना कुछ नहीं बचेगा: ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि घड़ी तेजी से चल रही है और अगर जल्द समझौता नहीं हुआ तो गंभीर नतीजे होंगे।

2. अमेरिका-इजराइल की ईरान पर नए हमले की तैयारी: रिपोर्ट्स के मुताबिक, जर्मनी स्थित अमेरिकी ठिकानों से हथियार लेकर दर्जनों कार्गो विमान इजराइल पहुंचे हैं। वहीं नेतन्याहू और ट्रम्प ने संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर बातचीत की।

3. होर्मुज में बढ़ा संकट, 1500 कारोबारी जहाज फंसे: ईरान तनाव और समुद्री नाकेबंदी के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में करीब 1,500 कारोबारी जहाज फंसे हुए हैं। इन पर 20 हजार से ज्यादा नाविक मौजूद हैं। एक्सपर्ट्स ने मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा बताया है।

4. सऊदी अरब पर ड्रोन हमला, कुवैत-कतर ने की निंदा: सऊदी अरब ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने इराक की दिशा से आए 3 ड्रोन मार गिराए। कुवैत और कतर ने इसे सऊदी संप्रभुता और क्षेत्रीय सुरक्षा पर हमला बताया।

5. ईरान में लड़कियों को AK-47 ट्रेनिंग: अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान में युवा लड़कियों को AK-47 असॉल्ट राइफल असेंबल और डिसअसेंबल करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

US नाकेबंदी के चलते ईरान समुद्र में खड़े पुराने टैंकरों में तेल स्टोर कर रहा

अमेरिकी नाकेबंदी के कारण ईरान को अपना तेल पुराने टैंकरों में स्टोर करना पड़ रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फारस की खाड़ी में ईरानी तेल और पेट्रोकेमिकल्स से भरे टैंकरों की संख्या तेजी से बढ़ी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय फारस की खाड़ी में ईरानी तेल और पेट्रोकेमिकल्स लेकर 39 टैंकर खड़े हैं। 13 अप्रैल को अमेरिकी नाकेबंदी लागू होने से पहले इनकी संख्या 29 थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कई टैंकर ईरान के खार्ग द्वीप स्थित तेल निर्यात टर्मिनल के पास जमा हो गए हैं। फाइनेंशियल टाइम्स ने ओमान की खाड़ी में चाबहार पोर्ट के पास 13 संदिग्ध टैंकरों की भी पहचान की है।

अमेरिका की नाकेबंदी का मकसद ईरानी जहाजों या ईरानी तेल ले जाने वाले संदिग्ध जहाजों की तलाशी और जब्ती करना है। इसी वजह से ईरान का तेल निर्यात प्रभावित हो रहा है।

नाकाबंदी के चलते ईरानी जहाज या ईरानी तेल से लदे जहाज फारस की खाड़ी में फंसे हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नाकाबंदी के चलते ईरानी जहाज या ईरानी तेल से लदे जहाज फारस की खाड़ी में फंसे हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प-नेतन्याहू की हत्या करने वाले को ₹500 करोड़ देगा ईरान

ईरान की संसद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या करने वालों को ₹500 करोड़ से ज्यादा इनाम देने वाला बिल ला सकती है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब ट्रम्प ने कहा है कि उन्होंने ईरान पर मंगलवार को होने वाला बड़ा हमला फिलहाल टाल दिया है।

द टेलीग्राफ UK की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग इस बिल की तैयारी कर रही है। आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि “इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई” नाम से बिल तैयार किया जा रहा है।

ईरानी सांसद महमूद नबावियन ने कहा कि संसद जल्द ऐसे बिल पर वोटिंग कर सकती है, जो ट्रम्प और नेतन्याहू को जहन्नुम पहुंचाने वालों को इनाम देगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई सैन्य और राजनीतिक नेताओं की मौत के बाद यह कदम उठाया जा रहा है।

ईरान का कहना है कि फरवरी में हुए संयुक्त अमेरिकी-इजराइली हमलों के लिए ट्रम्प, नेतन्याहू और अमेरिकी सेंट्रल कमांड के एडमिरल ब्रैड कूपर जिम्मेदार हैं।

05:28 AM19 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- बातचीत करेंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा है कि दूसरे देशों के साथ बातचीत का मतलब सरेंडर नहीं है। उन्होंने साफ किया कि ईरान अपनी संप्रभुता और कानूनी अधिकारों से पीछे हटे बिना बातचीत जारी रखेगा।

पजशकियान ने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान गरिमा, ताकत और देश के अधिकारों की रक्षा के साथ बातचीत में शामिल होता है। उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी हालत में देश और जनता के कानूनी अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा।

पजशकियान ने कहा, “हम तर्क और पूरी ताकत के साथ अंत तक लोगों की सेवा करेंगे और ईरान के हितों और सम्मान की रक्षा करेंगे।”

05:12 AM19 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- यूरेनियम संवर्धन हमारा अधिकार, इस पर समझौता नहीं

ईरान ने साफ कहा है कि वह अपने यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम पर कोई समझौता नहीं करेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि एनरिचमेंट ईरान का अधिकार है और दूसरे देशों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर किसी दबाव में नहीं आएगा।

04:56 AM19 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- नए हमले का और बड़ा जवाब देंगे

ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर उसके खिलाफ फिर कोई सैन्य कार्रवाई हुई तो उसका पहले से ज्यादा ताकतवर जवाब दिया जाएगा। ईरानी मीडिया IRIB के मुताबिक यब बयान संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को और ज्यादा शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा। रेजाई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे या तो कूटनीति और ईरान की शर्तों को स्वीकार करना होगा या फिर ईरानी मिसाइलों की ताकत का सामना करना पड़ेगा।

04:28 AM19 मई 2026

  • कॉपी लिंक

गाजा जा रही राहत बोट्स को रोकने पहुंचा इजराइली नौसैनिक बेड़ा

इजराइल ने गाजा के लिए राहत सामग्री लेकर जा रही बोट्स को रोकने के लिए बड़ा नौसैनिक बेड़ा भेजा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइली सैनिकों ने समुद्र में कई नौकाएं रोककर सैकड़ों एक्टिविस्ट्स को हिरासत में लिया।

सोमवार को कई नौकाएं गाजा के लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए रवाना हुई थीं। इन बोट्स में राहत सामग्री और एक्टिविस्ट मौजूद थे।

इन्हें रोकने के लिए इजराइल ने हथियारों से लैस नौसैनिक जहाज और स्पीड बोट भेजीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइप्रस के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में इजराइली सैनिक बोट्स पर चढ़ गए और लोगों को हिरासत में लिया।

बताया गया कि इस कार्रवाई में सैकड़ों एक्टिविस्ट्स को पकड़ा गया। इससे दो हफ्ते पहले भी इजराइल ने ग्रीस के पास 22 राहत नौकाएं रोकी थीं। उस समय 181 वॉलंटियर्स को हिरासत में लिया गया था।

गाजा में जारी युद्ध और मानवीय संकट के बीच कई अंतरराष्ट्रीय संगठन समुद्र के रास्ते मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

03:55 AM19 मई 2026

  • कॉपी लिंक

होर्मुज मुद्दे पर आज UNSC की इमरजेंसी बैठक संभव

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) मंगलवार को इमरजेंसी बैठक कर सकती है। बैठक बहरीन के अनुरोध पर बुलाई जा सकती है। अमेरिका और बहरीन ने UNSC में एक प्रस्ताव पेश किया है। इसमें होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

इस प्रस्ताव को अब तक 129 से ज्यादा देशों का समर्थन मिल चुका है। एक हफ्ते पहले इसके समर्थन में 112 देश थे। कतर, सऊदी अरब, UAE और कुवैत भी इस प्रस्ताव के प्रमुख समर्थकों में शामिल हैं।

हाल ही में सोमालिया और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया है। दोनों देश फिलहाल UNSC के सदस्य हैं। प्रस्ताव में अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों, कारोबारी जहाजों और ऊर्जा सप्लाई की सुरक्षा पर जोर दिया गया है।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए नई अथॉरिटी बना दी है। ईरान ने कहा है कि अब इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों को उसकी अनुमति लेनी होगी।

03:17 AM19 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने होर्मुज पर नया कंट्रोल सिस्टम बनाया

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए नई अथॉरिटी बना दी है। ईरान ने कहा है कि अब इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले सभी जहाजों को उसकी अनुमति लेनी होगी।

ईरान ने नई संस्था को पर्सियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) नाम दिया। घोषणा की है। इसे होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के ट्रांजिट और समुद्री गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए बनाया गया है। बयान में कहा गया, “अनुमति के बिना गुजरना अवैध माना जाएगा।”

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब कारोबारी जहाजों को तय समुद्री कॉरिडोर का पालन करना होगा। साथ ही उन्हें प्रवेश से पहले परमिट लेना होगा और अपने कार्गो व क्रू की जानकारी ईरानी अधिकारियों को देनी होगी। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि ईरान जहाजों से सर्विस फीस भी वसूल सकता है।

ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि यह व्यवस्था ईरान की राष्ट्रीय संप्रभुता के तहत बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यह रास्ता तथाकथित ‘फ्रीडम प्रोजेक्ट’ चलाने वालों के लिए बंद रहेगा। अजीजी ने कहा कि सिर्फ वे देश और जहाज इस व्यवस्था का फायदा उठा सकेंगे, जो ईरान के साथ सहयोग करेंगे।

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापारिक रास्तों में से एक है। यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट्स से जोड़ता है। दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल और गैस इसी रास्ते से गुजरता है। ऐसे में यहां किसी भी तनाव का असर सीधे वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ता है।

02:49 AM19 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईंधन संकट के बीच ऑस्ट्रेलिया ने खरीदा इमरजेंसी जेट फ्यूल

अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के चलते बढ़ते वैश्विक ईंधन संकट के बीच ऑस्ट्रेलिया ने इमरजेंसी जेट फ्यूल की अतिरिक्त खेप खरीदी है। सरॉयटर्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया ने तीन खेपों में कुल 600,000 बैरल से ज्यादा जेट फ्यूल खरीदा है। यह करीब 10 करोड़ लीटर ईंधन के बराबर है।

सरकार का कहना है कि यह कदम देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने और संभावित सप्लाई संकट से बचने के लिए उठाया गया है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने यह भी बताया कि सरकार ने ब्रुनेई से 38,500 टन कृषि ग्रेड यूरिया खाद की अतिरिक्त सप्लाई भी सुनिश्चित की है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण वैश्विक तेल और गैस सप्लाई पर असर पड़ा है। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव बढ़ने से कई देशों में ईंधन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।

ऑस्ट्रेलिया सहित कई देश वैकल्पिक ईंधन और खाद सप्लाई सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।

02:24 AM19 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में नवविवाहित जोड़ों ने सेना और सरकार के समर्थन में रैली निली

ईरान की राजधानी तेहरान में सैकड़ों नवविवाहित जोड़ों ने सेना और सरकार के समर्थन में कार रैली निकाली। रैली आजादी स्क्वायर पर आयोजित की गई, जहां जोड़ों ने शादी समारोह के साथ समर्थन प्रदर्शन किया। प्रेस टीवी के मुताबिक, रैली में शामिल जोड़े सजाई गई कारों के काफिले के साथ आजादी स्क्वायर पहुंचे।

01:48 AM19 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- हम जवाबी हमले को तैयार थे

ईरान ने ट्रम्प के ईरान पर हमला टालने वाले बयान पर कहा है कि ईरानी सेना ऐसे जवाब के लिए तैयार थी, जैसा दोनों देशों के इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया। हैदराबाद स्थित ईरानी मिशन ने आधिकारिक X अकाउंट से पोस्ट में लिखा गया, इसे चेकमेट कहते हैं।

इसके बाद ट्रम्प पर तंज कसते हुए पूछा गया, “फिर कोई आपको हारने वाला क्यों न माने? अब व्हाइट हाउस में आपको विजेता की तरह पेश किया जा रहा है।”

01:37 AM19 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- सऊदी, कतर और UAE ने हमला टालने को कहा

ट्रम्प ने कहा है कि सऊदी अरब, कतर, UAE और कुछ अन्य देशों के नेताओं ने उनसे ईरान पर प्रस्तावित हमला 2-3 दिन के लिए टालने की अपील की थी।

उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों के नेताओं को भरोसा है कि ईरान के साथ ऐसा समझौता हो सकता है, जिसे अमेरिका और पश्चिम एशिया के अन्य देश स्वीकार कर सकें।

01:12 AM19 मई 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान के टायर में इजराइली एयर स्ट्राइक

दक्षिणी लेबनान के टायर जिले में इजराइली लड़ाकू विमानों ने एक इमारत पर एयर स्ट्राइक की। यह हमला उस इलाके को खाली करने की चेतावनी जारी होने के करीब एक घंटे बाद हुआ। हालांकि इस ताजा हमले में किसी के हताहत होने की तत्काल जानकारी नहीं मिली है।

12:58 AM19 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान पर बड़ा हमला टाल दिया

ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका ईरान पर बहुत बड़ा हमला करने की तैयारी में था, लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया गया है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ गंभीर बातचीत चल रही है।

ट्रम्प का बयान व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान सामने आया। ट्रम्प ने कहा,

QuoteImage

हम कल बहुत बड़ा हमला करने की तैयारी में थे, लेकिन मैंने उसे कुछ समय के लिए टाल दिया है। उम्मीद है शायद हमेशा के लिए, क्योंकि ईरान के साथ बहुत बड़ी बातचीत चल रही है।

QuoteImage

उन्होंने कहा कि अब यह देखना होगा कि बातचीत का क्या नतीजा निकलता है। इससे पहले ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि कतर, सऊदी अरब और UAE के नेताओं ने उनसे सैन्य कार्रवाई कुछ दिनों के लिए रोकने की अपील की थी।

ट्रम्प ने कहा था कि अगर स्वीकार्य समझौता नहीं हुआ तो अमेरिकी सेना किसी भी समय बड़े स्तर के हमले के लिए तैयार रहेगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि किसी भी समझौते की सबसे अहम शर्त यह होगी कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम, यूरेनियम संवर्धन और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर बातचीत जारी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments