Saturday, May 30, 2026
Homeएजुकेशन1 जून तक इंतजार! आज भी नहीं खुला CBSE 12वीं का रीवैल्यूएशन...

1 जून तक इंतजार! आज भी नहीं खुला CBSE 12वीं का रीवैल्यूएशन पोर्टल, क्यों टला लॉन्च?


NEET पेपर लीक के साथ ही CBSE की कॉपियों पर सवाल खड़े होने लगे है। 12वीं के लिए रीवैल्यूएशन का प्रोसेस आज से शुरू होना था  लेकिन अब इस प्रोसेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रीवैल्यूएशन पोर्टल आज लाइव नहीं होगा। शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, अब इसे 1 जून तक शुरू करने की योजना है। मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने कहा है कि हम इस पोर्टल को लेकर ज्यादा सावधानी बरतते हुए, इसे 1 जून तक लाइव करने की योजना बना रहे हैं।

कितने छात्र करवाना चाहते हैं रीवैल्यूएशन?

बता दें कि 12वीं के लिए रीवैल्यूएशन के लिए 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने आवेदन दिया है। 1 जून से प्रक्रिया शुरू होगी और छात्रों की कॉपी की दोबारा जांच होगी। तो वहीं लखनऊ हाईकोर्ट में CBSE के ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि जल्दबाजी में लागू किए गए सिस्टम ने लाखों छात्रों के रिजल्ट को शक के घेरे में डाल दिया।

जिन स्टूडेंट्स को अपनी आंसरशीट की चेकिंग, मार्किंग और टोटलिंग को लेकर कोई आपत्ति है तो वे अब अप्लाई कर सकेंगे। जिन्होंने अपनी आंसरशीट की स्कैन की हुई कॉपी प्राप्त कर ली है, वे आंसरशीट री-वैल्यूएशन प्रोसेस के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रीवैल्यूएशन के लिए कैसे आवेदन करें?

  • स्टूडेंट्स सबसे पहले CBSE की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर Post Result Services या Verification & Re-evaluation सेक्शन खोलें।
  • इसके बाद लॉन इन करने के लिए अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें।

आवेदन का प्रकार चुनें-

  • मार्क्स का वेरिफिकेशन
  • रीवैल्यूएशन
  • वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन दोनों
  • विषय या विषयों का चयन करें
  • री-इवैल्यूएशन का मामला है, तो उन प्रश्न संख्याओं का चयन करें जिनकी समीक्षा स्टूडेंट्स करवाना चाहते हैं।
  • इसके बाद फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  • कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और सेव करके रख लें।

Image Source : REPORTER INPUTरी-इवैल्यूएशन फीस

क्या है फीस और नियम?

  1. मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए स्टूडेंट्स को 100 रुपये फीस देनी होगी। लेकिन अगर कोई स्टूडेंट अपने आंसर भी चेक करवाना चाहता है तो उसे प्रति प्रश्न 25 रुपये फीस देनी होगी।
  2. अगर एक नंबर भी बढ़ता तो बोर्ड इस प्रोसेस की पूरी फीस वापस करेगा।
  3. कॉपी री चेकिंग के बाद मार्क्स कम भी हो सकते हैं। स्टूडेंट अगर ज्यादा मार्क्स का हकदार होता है तो बढ़ा दिए जाएंगे।
  4. अगर किसी गलती को सुधारने के चलते स्टूडेंट के नंबर कम होते हैं तो मार्क्स उसी के अनुसार कम कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

CBSE OSM में गड़बड़ी पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ‘जिम्मेदारी मेरी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

CBSE के पेमेंट गेटवे सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, फेल ट्रांजैक्शन और रिफंड में अब नहीं होगी देरी





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments