Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यबिहारहाइवा ने 2 साल के बच्चे को मारी टक्कर: ​​​​​​​जमुई में...

हाइवा ने 2 साल के बच्चे को मारी टक्कर: ​​​​​​​जमुई में गुस्साए लोगों ने चालक को पीटा, घायल को पटना किया रेफर – Jamui News



जमुई में बालू लदे हाइवा ने 2 साल के बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वो अपने घर के पास खेल रहा था। हादसे के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना झाझा थाना क्षेत्र के सैर गांव की है। घायल बच्चे की पहचान

.

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा चालक को पकड़कर बंधक बना लिया। लोगों ने चालक की पिटाई की और हाइवा में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर झाझा थाने के अवर निरीक्षक मुकेश सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक को ग्रामीणों से छुड़ाया और हिरासत में ले लिया।

साइकिल सवार को ट्रक ने मारी टक्कर

इससे पहले 2 जून को भी सैर गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार 50 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। इसके बाद भी लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की थी और आग लगाने का प्रयास किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला था। अवर निरीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि हाइवा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments