अलवर शहर में अंबेडकर नगर विस्तार कॉलोनी के मुख्य रोड पर4 दिन पहले शराब का ठेका खोलने का विरोध थमा नहीं है। शुक्रवार को महिलाएं अलवर कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला के पास पहुंच गई। कलेक्टर से महिलाओं बोली – हमारे घर के सामने ठेका खुलवा दिया। बच्चों को बाहर भेजने में परेशानी हो गई। इस पर कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने कहा कि सोमवार तक शराब के ठेके को दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाएगा। इसके बाद मौके पर आबकारी पुलिस भी पहुंची। महिलाओं ने उनसे भी शराब का ठेका हटाने की मांग की। अंबेडकर नगर विस्तार निवासी हल्दीना स्कूल की व्याख्याता पूनम कुमारी ने बताया कि 1 जून को शराब का ठेका खोला। तभी कॉलोनी के लोग विरोध में आ गए थे। उसके बावजूद शराब का ठेका नमवहीं हटाया गया। इस कारण शुक्रवार को अलवर कलेक्टर से कॉलोनी के लोग शिकायत करने पहुंचे। कलेक्टर के सामने महिलाओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि घर के सामने ठेका खोल दिया। कैसे बेटियों को बाहर भेजें। वहां शराबी खड़े रहे थे। कभी भी कोई घटना होने का डर बना रहता है। हमारे सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई। दूसरी महिला ने कहा कि घर के बाहर बेटी को भेजने से डरने लगे हैं। यह सुनने के बाद कलेक्टर ने तुरंत कहा कि सोमवार तक शराब के ठेके को वहां से शिफ्ट करा दिया जाएगा। पूनम कुमारी ने कहा कि ऐसे में बहन-बेटियों का देर शाम निकलना मुश्किल हो गया है। अभद्र व्यवहार होने की पूरी आशंका रहती। स्कूली बच्चों को आने-जाने में असहज महसूस होने लगता है।
Source link

