Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यराजस्तानझुंझुनू में अवैध और ओवरलोड वाहनों पर एक्शन: पुलिस और परिवहन...

झुंझुनू में अवैध और ओवरलोड वाहनों पर एक्शन: पुलिस और परिवहन विभाग ने वसूला लाखों का जुर्माना – Jhunjhunu News




नियमों को ताक पर रखकर दौड़ने वाले अवैध और ओवरलोड (क्षमता से अधिक वजन वाले) वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने कमर कस ली है। परिवहन विभाग और स्थानीय पुलिस ने एक बड़ा संयुक्त अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों को जब्त किया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान कुल 5 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से केवल ओवरलोडिंग के मामले में ही 3 लाख 75 हजार रुपये वसूले गए हैं। ​सड़कों पर अवैध रूप से चल रहे वाहनों को पकड़ने के लिए परिवहन और पुलिस विभाग ने मिलकर एक खास टीम तैयार की थी। टीम में ​रमेश कुमार यादव (जिला परिवहन अधिकारी – DTO), सुमित कुमार (परिवहन निरीक्षक), रोहिताश भागासरा (परिवहन निरीक्षक) तथा बीरबल (सहायक उपनिरीक्षक – ASI) टीम में शामिल थे। ये की गई कार्रवाई DTO रमेश यादव ने बताया कि टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए सड़कों पर वाहनों की जांच शुरू की। क्षमता से बहुत ज्यादा माल लादकर चल रहे 4 वाहनों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। ​ टीम ने दो ऐसे वाहनों को भी सीज किया, जिनका रजिस्ट्रेशन (पंजीयन) सरकार द्वारा पहले ही सस्पेंड किया जा चुका था, लेकिन वे फिर भी अवैध रूप से सड़कों पर दौड़ रहे थे। ​ तीन अन्य ओवरलोड वाहनों को जब्त करके झुंझुनू जिला परिवहन अधिकारी (DTO) कार्यालय परिसर में खड़ा करवा दिया गया है। ​एक हरियाणा नंबर के ट्रांजिट मिक्सर (कंक्रीट मिलाने वाला बड़ा वाहन) को मुकुन्दगढ़ पुलिस थाने में बंद करवाया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments